मैनपुरी (सूवि)21 जनवरी, 2022- जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की नामांकन प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराने, नामांकन स्थल पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हेतु नामांकन स्थल कलैक्ट्रेट परिसर का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण को आदेशित करते हुये कहा कि कलैक्ट्रेट के प्रवेश द्वार, पानी की टंकी से लेकर नामांकन स्थल तक एवं लोक निर्माण विभाग की ओर वाले गेट तक जहां-जहां आवश्यकता हो तत्काल मजबूत बैरीकेडिंग करायी जाये, बैरीकेडिंग 100 मीटर, 200 मीटर की परिधि में अलग-अलग होनी है, नामांकन स्थल की 100 मीटर की परिधि में नामांकन कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, नामांकन करने वाले अभ्यर्थी, उसके 02 प्रस्तावक ही एक समय में प्रवेश कर सकेंगे, कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति 100 मीटर की परिधि में प्रवेश नहीं करेगा।
श्री सिंह ने कहा कि नामांकन से पूर्व नामांकन स्थल पर बैरीकेडिंग, सीसी टीवी कैमरे के साथ ही किस विधान सभा का नामांकन किस कक्ष में होना है, इसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस कर्मी को रहे ताकि नामांकन करने आने वाले सम्भावित प्रत्याशियों को सही जानकारी मिल सके। उन्होने कहा कि 25 जनवरी से नामांकन प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक होगे, 03 बजे के बाद किसी को भी नामांकन कक्ष में जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होने नामांकन कक्षों के भ्रमण के दौरान रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि सभी रिटर्निंग आफीसर आरओ हैण्डबुक को अवश्य पढ़ लें, नामांकन प्रकिया में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों, कोरोना प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाये, नामांकन प्रक्रिया के दौरान सजग रहे, नामांकन प्रक्रिया की सीसीटीवी ,वीडियो रिकार्डिग करायी जाये, नामांकन कक्ष में प्रत्याशाी, उसके 02 प्रस्तावक एक समय में मौजूद रहेगें, 100 मीटर के दायरे मे कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगां। कलक्ट्ेट के मुख्य द्वार शिवमंगल क्लब (पानी की टंकी ) के बाहर सभी वाहन रोके जाये, गेट के भीतर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक गणेश प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी प्रेम प्रकाश, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण रविदत्त आदि उपस्थित रहे।
Home राज्य उत्तरप्रदेश नामांकन प्रकिया में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों, कोरोना प्रोटोकॉल का अक्षरशः...





👍👍
Comments are closed.