सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अपने अधीन प्रत्येक मतदान केन्द्र का स्थलीय भ्रमण कर विशेषतौर पर पहुंच मार्ग, मतदान केन्द्र पर स्थापित कक्षों की जानकारी करें,
????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

मैनपुरी(सूवि)विधान सभा सामान्य निर्वाचन 22 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु तैनात किये गये सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर मतदान से पूर्व की जाने वाली मूल-भूत सुविधाआंे यथा रोड कनेक्टिविटी, पेयजल, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर एवं रैम्प आदि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी कर निर्धारित प्रारूप पर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराये। मतदान के एक दिन पूर्व 19 फरवरी को पार्टियो के प्रस्थान करने, मतदान केन्द्र पर पहुंचने,रेडी फार पोल एवं 20 फरवरी को समय से मॉक-पोल, मतदान प्रारम्भ होने की सूचना सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट उपलब्ध करायें। मतदान के दिन निरन्तर क्रियाशील रहकर अपने पीठासीन अधिकारियों का मनोबल बढ़ाये और उन्हें सही मार्गदर्शन देकर मतदान प्रक्रिया को सकुशल एवं स्वतंत्र वातावरण में सम्पन्न कराने में येागदान दें।
उक्त उद्गार मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने सुदिति ग्लोबल ऐकेडेमी में आयोजित सेक्टर, जोनल मजिस्टेªट के प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कर सभी सेक्टर, जोनल मजिस्टेªट अपने दायित्वों का भलीभंाति निर्वहन करे। उन्होने कहा कि किसी निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने में सबसे अहम भूमिका सेक्टर,जोनल मजिस्टेªट एवं पीठासीन अधिकारी की होती है, पीठासीन अधिकारी को बूथ के अन्दर एवं सेक्टर, जोनल मजिस्टेªट को बूथ के बाहर की व्यवस्थाये ंसुनिश्चित करनी होगी, निरन्तर क्रियाशील रहकर मतदान प्रक्रिया पर नजर रखनी होगीे, 200 मीटर की परिधि में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहंीं करने देना है इस परिधि में कोई प्रचार सामग्री नहीं होगीं। उन्होने सेक्टर मजिस्टेªट से कहा कि अपने बूथों का भ्रमण करें और भारत निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार बूथेंा पर एएमएफ संबंधी व्यवस्थायें देखें, भ्रमण के दौरान क्षेत्र के असामाजिक तत्वों, गत निर्वाचनों में विघ्न डालने वालों के बारे में जानकारी करें, मतदान केन्द्र के आसपास निवास कर रहे कम से कम 02-03 लोगों के मोबाइल नम्बर लेकर अपनी डायरी में नोट करें, यदि किसी बूथ पर कोई कमी हो तो तत्काल सम्बन्धित अधिकारी के संज्ञान में लायें, निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र ने कहा कि सेक्टर मजिस्टेªट अपने-अपने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर पहुंच मार्ग से लेकर मतदेय स्थल की स्थिति ,रैम्प, पानी, छाया, शौचालय, मतदेय स्थल की संख्या, बीएलओ का नाम, पदाभिहित अधिकारी का नाम, टोल फ्री नम्बर अंकित है या नहीं का अवलोकन करें, मतदाताआंे, क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों से बात कर संवेदनशीलता का आंकलन करे, यदि किसी के मन में भय, शंका, धमकाने, असुरक्षा की भावना हो तो ऐसे परिवार, मतदाता को चिन्हित कर रिपोर्ट दें। उन्होने प्रशिक्षण में उपस्थित सेक्टर, जोनल मजिस्टेªट से कहा कि अपने दायित्वों, कर्तव्यों के बारे में भलिभांति भिज्ञ हो लें, मतदान के दिन पीठासीन अधिकारियों, मतदान कार्मिकों के कार्यों की भी जानकारी करें, इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संचालन के बारे में भी पूरी तरह वाकिफ हो लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्राचार्य टीईपी सेन्टर धीरेन्द्र कुमार यादव ने प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर, जोनल मजिस्टेªट को उनके कार्याे,दायित्वो के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अपने अधीन प्रत्येक मतदान केन्द्र का स्थलीय भ्रमण कर विशेषतौर पर पहुंच मार्ग, मतदान केन्द्र पर स्थापित कक्षों की जानकारी करें, जिस कक्ष में मतदान केन्द्र स्थापित है उसमें प्रवेश, निकास की व्यवस्था देख लें। उन्होने कहा कि सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने रूट चार्ट की भलिभांति जानकारी करें, मतदान पार्टी निर्धारित रूट चार्ट से ही मतदान केन्द्र तक जायेंगी और उसी रूट से मतदान के पश्चात वापिस आयेंगी, किसी भी दशा में मतदान पार्टी का रूट बदला नहीं जायेगा।
इस अवसर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एस.एन. मौर्य, जिला विकास अधिकारी प्रवीन कुमार राय, उप कृषि निदेशक डी.वी.सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा सहित विधान सभा क्षेत्र मैनपुरी, भोगांव, करहल, किशनी हेतु तैनात जोनल, सेक्टर मजिस्टेªट के रूप में तैनात अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.