????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

मैनपुरी(सूवि) गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा, 26 जनवरी के दिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुये कम लोगों की उपस्थिति में प्रभात फेरी ,ध्वजारोहण, पुलिस परेड, स्वास्थ्य परीक्षण, मरीजों को फल वितरण, राष्ट्रभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने गणतन्त्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप देते हुये बताया कि प्रातः प्रभात फेरी, स्वच्छता रैली का आयोजन होगा, शहीदों के स्मारक पर माल्यर्पण किया जायेगा, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में झण्डा फहराया जायेगा, राष्ट्गान,सामूहिक प्रतिज्ञा तथा राष्ट्ीय भावना से प्रेरित कार्यक्रमों का आयोजन विभागाध्यक्ष,कार्यालयाध्यक्ष के संयोजकत्व में किया जायेगा, पुलिस लाइन में पुलिस परेड एवं अन्य सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पुलिस अधीक्षक के संयोजकत्व में किया जायेगा। जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सामूहिक प्रतिज्ञा का आयोजन विद्यालयो के प्रधानाचार्यो, प्रबन्धको के संयोजकत्व में किया जायेगा, महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय, जिला कारागार में स्वास्थ्य परीक्षण, मरीजों, कैदियों को फल वितरण होगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पी.पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अमर बहादुर सिंह, उप निदेशक कृषि डी.वी.सिंह, उपायुक्त वाणिज्य कर उत्तम कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार आदि उपस्थित रहे।