राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट अवश्य डालेंगे हम’’ थीम पर समस्त विद्यालयों में कार्यक्रम कराए जाएं आयोजित-जिलाधिकारी।

मैनपुरी(सुवि)राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) पर सभी सरकारी, अर्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सभी बूथों पर वृह्द स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कराये जाएं, समस्त कार्यालयों, विद्यालयों, मतदान केंद्रों पर शपथ दिलाई जाए, विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करायी जाए, मतदाता जागरूकता संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाए, विद्यालयों में मतदाता जागरूकता पर निबंध, लेखन, पोस्टर, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए, 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके ऐसे नवीन मतदाताओं जिन्होेने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाता पहचान पत्र बनवाया है उन्हें आयोजित कार्यक्रम में आमत्रिंत कर इपिक उपलब्ध कराये जायें, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर, अन्य वर्ग के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाये, अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए कॉलेजों, महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाये, ताकि आगामी निर्वाचनों में अधिक से अधिक मतदाता भागीदारी करें।

उक्त निर्देश जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मतदाता जागरूकता, राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों की बैठक की दौरान व्यक्त किये। उन्होने उप जिलाधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से मतदाता दिवस के दिन बूथ पर शपथ दिलवाना सुनिश्चित करें, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान अर्ह तिथि 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे जिन युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हुयेे हैं, उन्हें बूथ पर बुलाकर सम्मानित कर इपिक उपलब्ध कराये जायें, बूथों पर जो भी कार्यक्रम हांे उसके फोटोग्राफ्स व्हाट्सएप पर अपलोड कराए जाएं, सभी तहसीलों, कार्यालयों में मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए। उन्होने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित हों, मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित सुविधा एप, मतदाता हेल्पलाईन एप, पीडब्ल्यूडी एप, एनबीएसपी एप के बारे में जानकारी दी जाये। उन्होने कहा कि मतदाता दिवस को सफल बनाने हेतु सिविल सोसाइटीज, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राष्ट्रीय सेवायोजना के स्वीप को-ऑर्डिनेटर, एनसीसी तथा भारत स्काउट गाइड के वालेण्टियर्स का सहयोग लिया जाये, महिला मतदाताओं की सहभागिता हेतु ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशाओं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, महिला ऑइकन की सहभागिता सुनिश्चित करायी जाये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी भोगांव, घिरोर, कुरावली, किशनी संध्या शर्मा, प्रसून कश्यप, राम नारायण, गोपाल शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, स्वीप को-ऑर्डिनेटर डा. शैफाली यादव, सुदिति ग्लोबल के प्रबन्ध निदेशक डा. राम मोहन, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।