मैनपुरी(सुवि) गणतंत्र दिवस के दिन प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, भव्य पुलिस परेड, बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण, मरीजों को फल वितरण, वाद-विवाद प्रतियोगिता पोस्टर व्याख्यान प्रतियोगिता, राष्ट्रभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन, मुशायरा आदि का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने गणतन्त्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप देते हुये कहा कि जनपद की प्रत्येक नगर निकाय के वार्डों में गणतंत्र दिवस पर विशेष सफाई अभियान चलेगा, 26 जनवरी को पूरे जनपद में उत्सव के रूप में मनाया जायेगा, प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन सहभागिता के प्रयास होगें।
श्री सिंह ने बताया कि प्रातः 08 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर के संयोजकत्व में प्रभात फेरी, नगर पालिका परिषद में शहीदों के स्मारक पर माल्यर्पण किया जायेगा, प्रातः 8.30 बजे समस्त सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण होगा, राष्ट्रगान, सामूहिक प्रतिज्ञा तथा राष्ट्रीय भावना से प्रेरित कार्यक्रमों का आयोजन विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष के संयोजकत्व में किया जायेगा, प्रात 09 बजे पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से बृह्मदेव मंदिर तक 03 किमी दौड़ का आयोजन होगा, प्रातः 09.30 बजे पुलिस लाइन में भव्य पुलिस परेड एवं अन्य सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पुलिस अधीक्षक के संयोजकत्व में किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रातः 10 बजे जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सामूहिक प्रतिज्ञा तथा राष्ट्रीय भावना से प्रेरित कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालयो के प्रधानाचार्यो प्रबन्धको के संयोजकत्व में किया जायेगा, प्रातः 11 बजे महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधीक्षक के संयोजकत्व में स्वास्थ्य परीक्षण, मरीजों को फल वितरण किया जायेगा, प्रातः 11 बजे ही जिला कारागार में जेल अधीक्षक के संयोजकत्व में कैदियों को फल वितरण, संास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
अपराह्न 02 बजे से जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के संयोजकत्व में राजकीय इण्टर कॉलेज में देशभक्ति पर आधारित गीत का मंचन किया जायेगा, विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरण की व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा की जायेगी। सायं 07 बजे नगर पालिका परिषद मे कवि सम्मेलन, मुशायरे का आयोजन अध्यक्षा नगर पालिका परिषद के संयोजकत्व में किया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी भोगांव, किशनी, घिरोर, कुरावली, संध्या शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रसून कश्यप, आर.एन.वर्मा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता जितंेन्द्र पाल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार आदि उपस्थित रहे।



