डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेण्ड्री एजुकेशनल एकेडमी मे धूमधाम से सन्त विवेकानन्द जी का जन्मदिन मनाया गया| इस अवसर पर बच्चों में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानन्द जी का चित्र बनाकर उनके चरित्र का अनुसरण करने का संकल्प लिया| इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवक संघ (आरएसएस) के सत्यम (मुख्यशिक्षक), श्री जगदीश तरकर (जिला प्रचारक मैनपुरी ), तथा श्री ओमेन्द्र जी ( महासचिव, मथुरा ) ने बच्चों का मार्गदर्शन कर, विवेकानन्द जी के बारे में विस्तार से बताया|
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार व वाइस प्रेसीडेन्ट डॉ ० किरण सौजिया जी के साथ-साथ समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा|



