आज कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय मैनपुरी में 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद की जन्म तिथि के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस का कार्यक्रम महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो शेफाली यादव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि , माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया और उसके बाद बीएड विभाग की छात्राओं द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य प्रो शेफाली यादव ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें सर्वधर्म समभाव के भावना को सर्वोपरि रखना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं कि पूरा विश्व ही हमारा परिवार है , वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को आज चरितार्थ करने की आवश्यकता है और हमें सभी धर्म के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए ।कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने लक्ष्य प्राप्ति के प्रति सजग होना चाहिए।स्वामी विवेकानन्द कहा करते थे कि उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाए। स्वामी विवेकानंद हमेशा कहा करते थे कि यदि हमारा मन मस्तिष्क को स्वस्थ रहेगा तभी हम स्वस्थ विचारों का निर्माण कर सकते हैं ।युवा अपने भाग्य विधाता स्वयं है अतः हमें सदैव उन कार्यों को करने के लिए अपने साथ ही साथ समाज के लोगों को प्रेरित करना चाहिए जिसमें समाज का सर्वोत्तम कल्याण निहित हो। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, प्रो मधु गुप्ता,रेखा, डा स्नेहलता,अरुणा ,डा प्रियंका सोनकर,संजना श्रीवास्तव,रंगोली यादव, एवम महाविद्यालय की छात्राएं निशा पाल, रश्मि यादव,पूनम ,गौरी,शिवानी श्रीवास्तव ,निशा कुमारी पाल,अनुष्का,करिश्मा तथा समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



