डॉ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में दिनांक 02 जनवरी 2025 को कक्षा-7 के छात्रों का सरप्राइज टेलेन्ट टेस्ट हुआ जिसमें प्रथम पाँच बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें आयुष कुमार प्रथम, सिद्धार्थ त्रिमोहन द्वितीय, अंशिका यादव तृतीय, सोनाक्षी सिंह चतुर्थ, अंश राजपूत पंचम स्थान पर रहे। इन छात्रों को माता-पिता के साथ बच्चों को विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार ने राइटिंग टेबल, शाॅल व स्टेशनरी का सामान देकर सम्मानित किया। विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार ने कहा कि बच्चों में आगे बढ़ने का हौसला होना चाहिए जब अच्छा प्रदर्शन करते हैं तभी सम्मान प्राप्त होता है। सभी अभिभावक भी बहुत प्रसन्न थे चेयरमेन सर ने कहा आज इन विजयी छात्रों के माता पिता का सीना गर्व से चैड़ा हो गया है। आगे भी ऐसे सरप्राइज टेलेन्ट टेस्ट विभिन्न कक्षाओं के होते रहेंगे एवं अन्त में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद भी दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, इन्चार्ज कहकशा, एनसीसी एएनओ प्रदीप यादव एवं अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।