राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा से संबंधित पोस्ट मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली यादव ने किया और छात्राओं को यातायात संबंधित एवं सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों से परिचित कराते हुए बताया की सड़क पर लगाए गए साइन बोर्ड और यातायात संकेतों का पालन करना चाहिए।

वाहन को मोड़ते या चलाते समय चालक को हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने छात्राओं को यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराया और बताया की सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों गति सीमा का पालन करना, यातायात संकेतों का पालन करना और सड़क संकेतों का पालन करना चाहिए। सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करना एक महत्वपूर्ण कार्य है। सड़क सुरक्षा को समझना छात्रों को पैदल चलने, साइकिल चलाने या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते समय खुद को सुरक्षित रखने में मदद करता है।पोस्टर मेकिंग में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के प्रति भाग किया महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे एवं स्लोगन तथा सड़क सुरक्षा संबंधी नियमावली, ट्रैफिक रूल से संबंधित पोस्टर मेकिंग का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह पूर्वक किया गया। छात्राओं नेअपनी कला और रंगों के माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों और यातायात संबंधित नियमों को पोस्टर पर अपने भावों को उकेरा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाएं संध्या, शिवानी , संजना , शिवानी श्रीवास्तव, निशा कुमारी ,अनुष्का, कनिष्का, रूपम पांडे, प्रियांशी आदि छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के प्रति भाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं अंकिता सिंह,प्रियंका सोनकर ,अरुणा एवं डा स्नेहलता एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।