मैनपुरी(सूवि)विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 का शंखनाद हो चुका है, भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से कराये जाने हेतु आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है, निर्वाचन को सःकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कार्यो के सम्पादन हेतु विभिन्न अधिकारियों को प्रभारी,सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में नामित किया है। उन्होने बताया कि कानून व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता निर्वाचन मे कानून व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता सम्बन्धी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन हेतु अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, संयुक्त निदेशक अभियोजन को, मतदान कार्मिकों की नियुक्ति, प्रभारी अधिकारी यातायात, मतपत्र, स्टेशनरी से समन्वय, कैमरे हेतु कार्मिक व्यवस्था, निर्वाचन व्यवस्था, सुरक्षा में लगे कार्मिकों को चिन्हित करके प्रभारी अधिकारी मतपत्र को ईडीसी हेतु सूचित करने, पोलिंग पार्टी के लिए मतदेय स्थल पर भुगतान, मतदान केन्द्रों पर एएमएफ सम्बन्धी व्यवस्था हेतु मुख्य विकास अधिकारी को, आईटी एप्स, सुविधा समाधान, सुगम, सुलेखा आदि सूचना एवं तकनीकि सम्बन्धित को प्रशिक्षण, तकनीकि मार्ग दर्शन हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा को प्रभारी अधिकारी को, शिकायत कंट्रोल रूम, आईटी एप्स सुविधा, समाधान पर निस्तारण एडीएम, एसडीएम का लॉगिन पॉसवर्ड देना, स्थानीय शिकायत का उक्त एप्स में निस्तारण तथा भारत निर्वाचन आयोग के तद्विषयक निर्देशों के अनुपालन हेतु अपर जिलाधिकारी न्यायिक को प्रभारी अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।
श्री सिंह ने बताया कि रूट चार्ट, वाहन व्यवस्था वाहनों का अधीग्रहण, लॉगबुक व्यवस्था, रूट चार्ट पर वाहन क्रमांक अंकित करना, पुलिस, प्रभारी अधिकारी कार्मिक को देना, सुगम एप्स पर फीडिंग, पोल की व्यवस्था, बिल सत्यापन तथा भारत निर्वाचन आयोग के तद्विषयक के निर्देशों के अनुपालन हेतु अपर जिलाधिकारी न्यायिक, डिप्टी कलेक्टर, क्षेत्राधिकारी नगर को, निर्वाचन मतदान, मतगणना सम्बन्धी समस्त सामिग्री व्यवस्था, प्रपत्रों के मुद्रण, प्रभारी अधिकारी कार्मिक, अपर जिलाधिकारी से समन्वय, स्टेशनरी सम्बन्धी मांग, सभी प्रभारी अधिकारियों से प्राप्त करना, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, प्रेस से सामिग्री लाने हेतु अपर जिलाधिकारी न्यायिक, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु को, मतगणना कार्मिकों के लिए आवश्यकतानुसार चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान यथा आवश्यक व्यवस्था तथा निर्वाचन आयोग के तद्विषयक निर्देशों के अनुपालन हेतु जिला पूर्ति अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी को, प्रेक्षक गेस्ट हाउस, लाजिस्टिक, सूचना, भोजन, कार्मिक आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था, भारत निर्वाचन आयोग के तद्विषयक निर्देशों के अनुपालन हेतु अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक को, वीडियोग्राफी एवं बेवकास्टिंग, सीसीटीवी, अपर जिलाधिकारी से मतदेय स्थल संख्या की जानकारी करने, डिजीटल, वीडियो कैमरा की व्यवस्था व भुगतान का समन्वय, बेवकास्टिंग, वीडियो कैमरा, सीसीटीवी, सीपीएमएफ हेतु मतदेय स्थलों का चिन्हीकरण, प्रभारी अधिकारी वीडियो कैमरा को सूचित करना, बेवकास्टिंग का ट्रॉयल हेतु उपायुक्त एनआरएलएम को, सिविल व विद्युत व्यवस्था, टैंट, फर्नीचर, बैरीकेडिंग, स्ट्रांग रूम, नामांकन, मतगणना आदि की समस्त व्यवस्थाएं, बिल सत्यापन, नामांकन का लेआउट प्लान, पोलिंग पार्टी प्रस्थान, स्ट्रांग रूम व वाहन प्रस्थान, मतगणना सम्बन्धी लेआउट हेतु अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, अधिशाषी अभियंता विद्युत खंड प्रथम को प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम, वैलिट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, बीबीपैट, मतदान दिवस हेतु विधान सभावार भ्रमण प्लान, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, प्रभारी अधिकारी कार्मिक से समन्वय स्थापित कर ईवीएम मशीनें, मतदान, रिजर्व एवं प्रशिक्षण की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु परियोजना निदेशक डीआरडीए, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, डिप्टी कलेक्टर को, ईवीएम प्रशिक्षण हेतु मुख्य विकास अधिकारी को, व्यय लेखा, व्यय प्रेक्षक से समन्वय आदि हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी को, मतपत्र, डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस, ईडीसी की तैयारी, ईवीएम हेतु मतपत्र, पुलिसकर्मी, ड्राईवर, मजिस्ट्रेट व्यवस्था कर्मी को ईडीसी सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर दिव्यांगजनों की सूची तैयार करनें, मतदान के प्रति जागरूकता एवं प्रभारी अधिकारी वाहन से समन्वय स्थापित कर मतदान हेतु मतदेय स्थल तक पहंुचाने की व्यवस्था हेतु अपर जिलाधिकारी न्यायिक को स्वीप, सोशल मीडिया, स्वीप सम्बन्धी समस्त कार्य हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को, जिला प्लान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन आयोग की बैठकों की तैयारी, वीडियो कॉन्फ्रेंस की तैयारी तथा आयोग के तद्विषयक सभी निर्देशों के अनुपालन हेतु अपर जिलाधिकारी को, सांख्यिकी सूचनाओं को तैयार करने, प्रेषण हेतु जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को, कोविड-19 के सम्बन्ध में आयोग के निर्देशों के अनुपालन हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को, एमसीसी सीजर, उल्लघंन हेतु अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
Home राज्य उत्तरप्रदेश निर्वाचन को सःकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण...



good
Comments are closed.