
मैनपुरी(सूवि) प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के युवक मंगल दल, महिला मंगल दल के सदस्यों को खेल प्रोत्साहन सामिग्री उपलब्ध करायी। मा. मुख्यमंत्री जी के खेल सामिग्री वितरण कार्यक्रम के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने जनपद के 10 युवक, महिला मंगल दल के अध्यक्षों को खेल सामिग्री उपलब्ध कराते हुये कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव-गांव छुपी प्रतिभाओं को खेलो इंडिया- खेलो कार्यक्रम के तहत खेल प्रोत्साहन किट उपलब्ध कराकर उन्हें भी अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया है, गांव-गांव खेल के मैदान के लिए भूमि आरक्षित कर खेल का मैदान विकसित कराया, मिनी स्टेडियम का निर्माण कराकर ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को खेलने के अवसर प्रदान किए, गांव-गांव युवक मंगल दल, महिला मंगल दल का गठन कराया गया, निष्क्रिय दलों को सक्रीय कर खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव गठित मंगल दलों को ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना को साकार करने में सहयोग लिया गया। उन्होने कहा कि गांव-गांव युवा मंगल दल की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराकर दल के सदस्यों के माध्यम से स्वच्छता, टीकाकरण शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं में भी सहयोग लिया जा रहा है।
सीडीओ ने कहा कि युवक मंगल दल, महिला दलों की सक्रीयता बढ़ेगी, विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े युवाओं की प्रतिभा निखरेगी, वह देश, प्रदेश में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें और जनपद का नाम उज्जवल करेंगे। उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित युवक, महिला मंगल दल के सदस्यों से कहा कि गांव के प्रतिभाशाली बच्चों को अपने साथ जोड़ उनके अंदर खेल भावना विकसित करें, गांव-गांव खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में अपना योगदान दें। उन्होने बमरौली नगला फत्ते की महिला मंगल की अध्यक्ष संध्या, गोपियापुर की अध्यक्ष चांदनी शाक्य, किन्हावर की सरोज, लेखराजपुर की शिवानी एवं तिसौली के युवक मंगल दल के अध्यक्ष ईशू राजपूत, बमरौली के अनोज, जमलापुर के उत्तम सिंह, किन्हावर के अरूण कुमार, तिसौली के अभिषेक राजपूत, लेखराजपुर के रामगोपाल एवं भगवतीपुर के अवनीश कुमार को खेल प्रोत्साहन सामिग्री उपलब्ध करायी। इस अवसर पर प्र. युवा कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।




News are good
Excellent
Comments are closed.