डॉ0 किरन सौजिया सी0 सै0 एजुकेशनल एकेडमी में चल रहे सात दिवसीय जनपदीय एन सी सी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर के चौथे दिन 07.01.2022 शुक्रवार को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। हथियार ट्रेनर सूबेदार रेख बहादुर थापा, सी.एच.एम. दंग बहादुर, हवलदार आदेश कुमार ने अपनी कुशलता से कैडेट्स को बारीकी से हथियार को चलाना तथा पुर्जों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान 3 UP BN NCC के कमाण्ंिडग ऑफीसर कर्नल अनिल कुमार ने शिविर में सिखाई जा रही हथियार प्रशिक्षण की गतिविधियों को समय-समय पर निरीक्षण करते रहे।
एकेडमी के चेयरपर्सन डॉ0 अशोक कुमार ने शिविर में आये हुए NCC कैडेट्स का मनोबल बढाते हुए कहा कि जो भी शिविर मे प्रशिक्षण दिया जाता है उसे अपने जीवन में अमल करके देश का एक अच्छा नागरिक बनें।
इस मौके पर वाइस प्रेसीडेंट डॉ0 किरन सौजिया, मैनेजिंग डायरेक्टर देवकी नन्दन खारिया, प्रधानाचार्य डॉ0 प्रशान्त थोटे, क्रिश्चियन इण्टर कॉलेज से एन सी सी अधिकारी मेजर एस0 मल्ल, कुंवर आर सी डिग्री कॉलेज से एन सी सी अधिकारी लेफ्टीनेंट सविता, करहल से आजाद हिन्द इण्टर कॉलेज के एन सी सी अधिकारी कैप्टन राम किशोर, चित्र गुप्त डिग्री कॉलेज के एन सी सी अधिकारी कैप्टन राजीव रंजन, डॉ0 किरन सौजिया से एन सी सी अधिकारी थर्ड ऑफीसर प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.