??????

मैनपुरी(सूवि) प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया, कलेक्ट्रेट सभागार में आबकारी, मद्य निषेध मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपद के पर्यटन क्षेत्र विकास योजना के तहत 03 कार्यों का लोकार्पण एवं 01 कार्य का शिलान्यास किया। आबकारी, मद्य निषेध मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में देश के मानचित्र पर तेजी से उभरा है, प्रदेश में घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों की भी रुचि बढ़ी है, यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ हर क्षेत्र का विकास कर देश में प्रदेश को अग्रेत्तर श्रेणी में लाने का कार्य किया। उन्होने कहा कि केन्द्र, प्रदेश सरकार की सकारात्मक सोच के कारण पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ा है, जन आस्था से जुड़े पौराणिक स्थलों का जीणोद्धार कराकर उन्हें पर्यटन के रूप में विकसित करने का कार्य किया गया। उन्होने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विकास के साथ-साथ प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया, प्रदेश में सुरक्षित माहौल मिलने के कारण निवेषकों की संख्या बढ़ी, पर्यटकों को भी सुरक्षा का अहसास हुआ, जिस कारण प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ।
आबकारी मंत्री, जिलाधिकारी ने रू. 48.84 लाख की लागत से विधान सभा क्षेत्र मैनपुरी में करीमगंज स्थित शनिदेव मंदिर व खान बाबा के मजार पर पर्यटन विकास के तहत यात्री हॉल, सीड़ियां, डस्टबिन के कार्यों का शिलान्यास एवं रू. 46.78 लाख की लागत से विधान सभा क्षेत्र भोगांव में बाबा लालपुरी मंदिर का पर्यटन विकास के अन्तर्गत बाउण्ड्रीवॉल एवं बाउण्ड्रीवाल गेट, टॉयलेट ब्लॉंक, सोलर लाईट, रू. 49.07 लाख की लागत से विधान सभा क्षेत्र करहल के ग्राम विधूना स्थित मारकण्डेय ऋषि का पर्यटन विकास के तहत यात्री शेड, टॉयलेट ब्लॉक, सेफटी टेंक, कोटा स्टोन फ्लोरिंग एवं रू. 48.37 लाख की लागत से विधान सभा क्षेत्र किशनी में खप्पर वाले बाबा सेवा आश्रम शिवसिंहपुर मंछना पर यात्री शेड, टॉयलेट, शेड में कोटा फ्लोरिंग के कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मंयक शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सनिल द्विवेदी, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सौरभ पाण्डेय, रोहित दुबे, वीरेश पाठक रामकुमार सैनी, यू.के. बाजपेयी, सरितकांत भाटिया, वीरेन्द्र सिंह चौहान, बॉबी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।