डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में एनसीसी कैडेट्स ने 3यूपी बीएन एनसीसी के कमाण्डिंग आफिसर कर्नल नीरज सिंह तथा एडम आफिसर कर्नल जे0ए0 कौशल के मार्गदर्शन में 76वां एनसीसी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कैडेट्स ने अनुशासन एकता जैसे मूल्यों को उजागर कर राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

PIC1 1

स्कूल के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने एनसीसी कैडेट्स का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि होनहार देश के कैडेट्स को अनुशासन, देशभक्ति, समर्पण जैसे प्रेरणादायक वचनों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

स्कूल के एनसीसी आफीसर प्रदीप कुमार ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से कैडेट्स को विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों में भी देश की सेवा करना सिखाया जाता है इसके साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स में बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, विद्यांशू सौजिया, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार, सीनियर विंग, जूनियर विंग, प्राइमरी, प्री-प्राइमरी विंग इंचार्ज सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।