मैनपुरी: आरसी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा “अलविदा तनाव” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने कहा कि डिप्रेशन आज की पीढ़ी में बहुत आम समस्या बन गई है जिसके कारण युवा पीढ़ी में निरंतर मूल्यों का विघटन हो रहा है। अपनी दिनचर्या में योग तथा प्राणायाम को अपनाकर हम जीवन के प्रति आस्था और प्रेम में वृद्धि कर सकेंगे।

IMG 20241112 WA0010

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बी. के. पीयूष भाई जी ने सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हुए सकारात्मक जीवन शैली अपनाना होगा। अपनी दिनचर्या को नियमित बनाकर ही हम स्वयं को और अपने आस पास के वातावरण तनावमुक्त रख सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में मेडिटेशन की कार्यशाला का भी क्रियान्वयन किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी की संस्था से जुड़े बी के बबलेश, बी के सत्येंद्र, बी.के.सोनू, बी के संतोष, बी के शिवानी बहन, एन के बंसल(रिटायर्ड प्राचार्य तथा मजिस्ट्रेट जे जे बी मैनपुरी) भी शामिल रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शेफाली यादव जी ने धन्यवाद करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम हम सबके लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगा। ध्यान को अपनी दिनचर्या में अपनाकर हम सभी अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकेंगे और इसका प्रचार प्रसार करके ही हम समाज में तनावमुक्त माहौल का सृजन कर सकेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन अलका पाठक जी ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रो. मधु गुप्ता, डॉ. कीर्ति जैन, डॉ.अनीता सिंह, डॉ.कुसुम यादव, डॉ विभा जैन तथा अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं के साथ समस्त छात्राएं एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ भी मौजूद रहे।