नगर के प्रतिष्ठित स्कूल डॉ0 किरन सौजिया सी0 सै0 एजुकेशनल एकेडमी में चल रहे सात दिवसीय जनपदीय एन सी सी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर के तीसरे दिन 06.01.2022 गुरूवार को छब्ब् के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर अरून यादव ने NCCकैडेट्स को NCC के लाभ समझाते हुए NCC की बारीकियों से अवगत कराया। ग्रुप कमाण्डर ने 3 UP BN NCC के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल अनिल कुमार एवं 4 UP BN NCC इटावा के एडम ऑफीसर कर्नल एस पी सिंह के साथ NCC कैडेट्स के रहने तथा खाने पीने का जायजा लिया।
डॉ0 किरन सौजिया स्कूल के चेयरपर्सन डॉ0 अशोक कुमार ने शिविर में आये हुए NCCकैडेट्स को लगन और देश के प्रति समर्पित रहने का जजवा बनाए रखने के प्रति प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर वाइस प्रेसीडेंट डॉ0 किरन सौजिया, मैनेजिंग डायरेक्टर देवकी नन्दन खारिया, प्रधानाचार्य डॉ0 प्रशान्त थोटे, क्रिश्चियन इण्टर कॉलेज से एन सी सी अधिकारी मेजर एस0 मल्ल, कुंवर आर सी डिग्री कॉलेज से एन सी सी अधिकारी लेफ्टीनेंट सविता, करहल से आजाद हिन्द इण्टर कॉलेज के एन सी सी अधिकारी कैप्टन राम किशोर, चित्र गुप्त डिग्री कॉलेज के एन सी सी अधिकारी कैप्टन राजीव रंजन, डॉ0 किरन सौजिया से एन सी सी अधिकारी थर्ड ऑफीसर प्रदीप कुमार मौजूद रहे।





