-----------------------------------------------

मैनपुरी(सूवि)मा. उप मुख्यमंत्री, जनपद के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से जनपद के कुल 184.92 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया गया। लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम के उपरान्त राज्य सभा सांसद हरनाथ यादव ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के अन्तर्गत बिना किसी जाति-धर्म, भेदभाव के प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो इस दृष्टि से समर्पित भाव से सरकार पूरी ईमानदारी, निष्ठा-लगन से कार्य कर रही है। मा. उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सड़कों के निर्माण कार्य के शिलान्यास, जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका लोकार्पण आज किया गया हैं। उन्होनंे कहा कि मनुष्य के शरीर में जिस तरह नाड़ी तंत्र का महत्व होता है, उतना ही महत्व देश के सर्वागींण विकास में सड़कों का होता है। उन्होने कहा कि उ.प्र. में विगत 05 वर्षों में उच्च कोटि की श्रेष्ठ गुणवत्ता युक्त सड़कों का निर्माण हुआ है साथ ही कई राष्ट्रीय राजमार्ग भी बनाये गये, पिछली सरकारों में सड़कों, मार्गों की बहुत ही खराब गुणवत्ता रहती थी, आगे-आगे सड़क बनाने का कार्य हुआ करता था और पीछे-पीछे वही सड़कें खराब होती जाती थी। उन्होेने विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद में जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया है, उन्हें विशेष गुणवत्ता, मानक के अनुसार समय से पूर्ण कराया जाय।
राज्य सभा सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी धनराशि जिस उद्देश्य, कार्य हेतु उपलब्ध करायी जाती है वह कार्य उच्च कोटि गुणवत्ता, श्रेष्ठता के साथ किया जाए ताकि सड़कें लम्बे समय तक चल सके। उन्होंने कहा कि जनपद के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया हो और उनके गांव के अंदर कोई संपर्क मार्ग नहीं है उन्हें संपर्क मार्गों को जोड़ने का कार्य किया जाए, जो सैनिक शहीद हुए हैं, उनके गांव तक वेहतर सम्पर्क मार्ग हो, यदि किसी खिलाडी, शहीद के गांव तक सम्पर्क मार्ग ठीक न हो तो प्राथमिकता पर शासन को पत्राचार कर ठीक कराया जाए, मेधावी छात्र-छात्रायें जिन-जिन गांव के अंदर हैं उन गांव उन गावं के भी सम्पर्क मार्ग बेहतर स्थिति में हो। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे जनपद की सड़कों की गुणवत्ता काफी ठीक है यदि इसके बाद भी कोई सड़क जर्जर अवस्था या ठीक हालत में न हो तो उसका विकासखंड बार सर्वे कराकर प्रस्ताव शासन को भेजा जाए जिससे कि सड़कों का कार्य प्राथमिकता पर हो सके।
श्री यादव ने बताया कि आज जनपद में रू.11266.5 लाख की लागत से 59 मार्गों का शिलान्यास हुआ है, जिसमें विधान सभा भोगांव में रू. 2116.49 लाख की लागत से 35 मार्गों, विधान सभा किशनी में रू. 5612.54 लाख की लागत से 11 मार्गों, विधान सभा मैनपुरी में रू.2378.92 लाख की लागत से 03 मार्गों एवं विधान सभा करहल में रू. 1158.59 लाख की लागत से 10 मार्गों का शिलान्यास मा. उप मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है वहीं जनपद में रू. 7010.29 लाख की लागत से 157 मार्गों एवं 02 सेतु कार्यों का लाकार्पण किया गया, जिसमें विधान सभा भोगांव में रू. 2504.50 लाख की लागत से 68 मार्गों एवं रू. 73.55 लाख की लागत से 01 सेतु कार्य, विधान सभा किशनी में रू. 15.83 लाख की लागत से 26 मार्गों, विधान सभा मैनपुरी में रू. 1425.24 लाख की लागत से 22 मार्गों एवं विधान सभा करहल में रू. 1496.94 लाख की लागत से 41 मार्गों एवं रू. 141.56 लाख की लागत से 01 सेतु कार्य का लोकार्पण किया गया।
अधीक्षण अभियंता परवेज अहमद खान ने बताया कि जनपद में विगत 05 वर्षों में रू. 117 करोड़ की लागत से 191 किमी. के 144 सम्पर्क मार्गों से जोड़ने का कार्य, रू. 160.73 करोड़ की लागत से 1293 किमी. के 619 मार्गो का नवीनकरण द्वारा मरम्मत रू. 58.76 करोड़ की लागत से 636 किमी. की 355 अति क्षतिग्रस्त मार्गों को विशेष मरम्मत द्वारा ठीक किया गया एवं रू 29.65 करोड़ की लागत से 12 सेतुओं का निर्माण, रू 463 करोड़ की लागत से 121 किमी. के 06 मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया गया, जिसमें से 03 मार्ग पूर्ण हो चुके हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द तोमर, प्रेम सिंह शाक्य प्रदीप चौहान राज, बलवीर धनगर, भूपेंद्र यादव, राहुल राठौर, विशम्भर तिवारी, अधिशाषी अभियंता रविदत्त कुमार, सत्यदेव चौधरी, अजय राठौर, सहायक अभियंता सी.पी सिंह, आर.पी सिंह, एस.के भदौरिया, देवेन्द्र राना, गोपाल चौधरी, वीआर सेठ, विनय दुबे, पियूष आदि उपस्थित रहे।