शहर के प्रतिष्ठित डॉ0 किरन सौजिया सी0 सै0 एजु0 एकेडमी में 04 जनवरी 2022 सोमवार से सात दिन का शुभारम्भ किया जा रहा है जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों से आये हुए सीनियर डिवीजन के कैडेट्स बढ़चढ़ कर अपनी भगीदारी दिखा रहें हैं। कमाण्ंिडग ऑफीसर कर्नल अनिल कुमार ने अपनी देख रेख में कैडेट्स के रहने तथा ट्रेनिंग व्यवस्था को भली भांति व्यवस्थित करने के साथ-साथ कैम्प को प्रारम्भ कराया।
इस अवसर पर डॉ0 किरन सौजिया स्कूल के चेयरपर्सन डॉ0 अशोक कुमार ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं में सेना के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें सैन्य स्तर तैयार करने के लिए किया गया है और इसके साथ-साथ अनुशासन के बारे में भी बताया। इस मौके पर वाइस प्रेसीडेंट डॉ0 किरन सौजिया, मैनेजिंग डायरेक्टर देवकी नन्दन खारिया, प्रधानाचार्य डॉ0 प्रशान्त ,प्रदीप कुमार सहित समस्त स्टाफ ने कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया।