मैनपुरी शहर के प्रतिष्ठित स्कूल डॉ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 ऐकेडमी में दिनांक 24.12.2021 को क्रिसमस-डे बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।
प्रातः कालीन सभा मे लगभग 60 बच्चे सेन्टा के गेटअप आये और से उन्होने अपने जादुई थैले से टॉफी और उपहार निकालकर बच्चों में बांटे।
इस उत्सव की अगली श्रृंखला में बच्चों ने केक काटा। बच्चों के साथ शिक्षक राहुल भदौरिया जी भी सेन्टा के परिधान में दिखे जिन्हें देख बच्चे खुशी से झूम उठे। बच्चों ने संगीत की धुन पर जमकर नृत्य करते हुए उत्सव का आनन्द लिया।
सेन्टा का गेटअप लिये बच्चों ने पूरे विद्यालय में घूमते हुए बाकी बच्चों को टॉफी वितरित की। जिंगल वैल की धुन पर सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने सभी सेन्टा के साथ नृत्य किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरपर्सन डॉ0 अशोक यादव, वाइस प्रेसीडेन्ट डॉ0 किरन यादव, प्रबंध निदेशक श्री देवकी नन्दन खारिया जी उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम शिक्षिका समिता भदौरिया की देखरेख में सम्पन्न हुआ तथा सहयोगी के रूप में राधा रानी, ममता, शिवानी आदि उपस्थित रहे। इस उत्सव के द्वारा सभी को मिलजुल कर रहने का संदेश दिया।