समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया ग्राम निवासी दलित अर्जुन पासी की विगत दिनों गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना की जांच एवं पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करने हेतु पहुंचा।

प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री श्यामलाल पाल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी उ0प्र0 ने संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहयोग (चेक) प्रदान किया।

इस मौक़े पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सीएल वर्मा, एमएलसी डॉ0 मान सिंह यादव, जिला अध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव, विधायक श्री श्याम सुन्दर भारती, पूर्व प्रत्याशी श्री सुरेश निर्मल, विधानसभा अध्यक्ष श्री पुत्तन सिंह यादव सहित अनेकों पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे.(राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता