मैनपुरी:दिनांक 14.09.2024 को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में हिन्दी दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सबसे पहले माता सरस्वती का पूजन किया गया तत्पश्चात् प्रार्थना भी हुई। विद्यालय में हिन्दी के कई अध्यापक और अध्यापिकाएँ हैं, जिन्होंने बारी-बारी से हिन्दी दिवस के संबंध में बच्चों को जानकारियाँ दीं। अध्यापकों ने हिन्दी की शब्द-संपदा एवं वैज्ञानिकता पर भी जानकारी दी। कक्षा-10 की छात्रा ने हिन्दी में भाषण प्रस्तुत किया तथा कई बच्चों ने हिन्दी में भाषण दिये एवं गीत सुनाए। सारा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज रहा था बच्चों ने उत्साहित होकर हिन्दी दिवस का आनंद लिया। विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने भी भारतेन्दु बाबू की चर्चा की तथा रसखान को बताया कि एक मुस्लिम होते हुए भी हिन्दी का प्रभावित साहित्य रचा तथा मुंशी प्रेमचन्द ने तो हिन्दी में बहुत कहानियाँ लिखीं उनकी कहानियों को पढ़कर अपार सुख शान्ति मिलती है उन्होंने अपने वक्तव्य के अंत में सभी अध्यापकों एवं छात्रों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, एकेडेमिक डायरेक्टर पी0के0 सिंह, इंचार्ज कहकशा मेम, जाॅम्सी जाॅर्ज, प्रगति यादव, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित सभी अध्यापक/ अध्यापिकाएँ मौजूद रहे।