मैनपुरी(सूवि) वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल ने बताया कि दि. 17 दिसम्बर को मध्यान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का आयोजन होगा। आयोजित कार्यक्रम में पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जायेगा। उन्होने समस्त सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष, आहरण एवं वितरण अधिकारियों से समय से पेंशनर दिवस में प्रतिभाग करने को कहा है।




