मैनपुरी(सूवि)जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने भोगॉव मण्डी में खाद्य विभाग के धान क्रय केन्द्र एवं मक्का खरीद केंन्द्र की निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान क्रय केन्द्र बन्द मिला, जानकारी करने पर पाया कि धान क्रय केन्द्र एवं मक्का खरीद केन्द्र प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी संजय द्विवेदी जनपद से बाहर है, केन्द्र प्रभारी मुख्यालय से बाहर जाने के बावजूद भी उनके स्थान पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही की गयी है, जिस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि यह स्थिति अत्यन्त आपत्तिजनक है, साथ ही अतिरिक्त धान की मार्किंग ठीक से नही की जा रही है, और नाही धान का उठान चावल मिलों द्वारा किया जा रहा है। उन्होने निर्देशित किया कि रोस्टर बनाकर चावल मिलो में धान का उठान कराया जाये।
श्री सिंह ने मक्का खरीद केन्द्र पर ग्रामीणों, किसानों से जानकारी करने पर पाया कि क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, केन्द्र प्रभारी द्वारा टोकन नही दिये जा रहे है और अनावश्यक रूप से परेशान भी किया जा रहा है, किसान अपनी उपज आढतियों को बेचने पर मजबूर हो रहे है। मोके पर उपस्थिति किसान अजब सिंह द्वारा बाताया गया कि वह अपनी मक्का बेचने के लिए कई बार केन्द्र प्रभारी के चक्कर लगाये, परन्तु उनके द्वारा हर बार मना कर दिया गया और मक्का खरीद नही की गयी, आढतियों द्वारा मक्का खरीद मात्र 1200-1300 रू. प्रति कुतल की दर से की जा रही है जिससे उनको अत्यन्त नुकसान होगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 1800 मी.टन मक्का खरीद हुई है जो गत वर्ष की तुलना में बहुत कम है, जिस पर उन्होने कहा कि मक्का खरीद केंन्द्रो पर किसानो की उपज को खरीदा जाये, सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी उदित नारायण उपस्थित थे।




