मैनपुरी (सूवि)जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने तहसील भोगांव के वी.आर.सी. केंन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वी.आर.सी. केंन्द्र पर मात्र 03 ऑपरेटर उपस्थिति मिले, तहसील का कोई भी स्टॉफ उपस्थित नही मिला, जिस पर उन्होने कहा कि मात्र 03 ऑपरेटर मिलने एवं तहसील स्टॉफ उपस्थित न होने से स्पष्ट हो रहा है कि निर्वाचन का कार्य अवकाश के दिनों मंे नही किया जा रहा है जबकि निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण हेतु प्राप्त हुए फार्म-6, फार्म-7 अन्य आवेदन का ऑफलाइन गुणवत्तायुक्त निस्तारण, डिजिटाईजेशन, ई-रोल अपडेशन आदि कार्यवाही दिनंाक 20 दिसम्बर तक पूर्ण की जानी है
उन्होने निर्देश दिये कि अवकाश में दिनों में एवं कार्य दिवसों में पर्याप्त संख्या में ऑपरेटर लगाकर ऑफलाइन गुणवत्तायुक्त निस्तारण डिजिटाईजेशन, ई-रोल अपडेशन आदि का कार्य तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी भोगांव राज नारायण त्रिपाठी, तहसीलदार आनन्द सिंह आदि उपस्थिति रहे।




