दिनांक 15.07.2024 दिन सोमवार को नगर के प्रतिष्ठित स्कूल डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी में इन्टर हाउस मैथ्स ब्रेन टीजर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की तैयारी कई सप्ताह से चल रही थी। प्रतियोगिता में कक्षा-1 से 9 तक के छात्रों को तीन समूह में बाँट कर व चार हाउसों में विभाजित कर मैथ्स (गणित) के जटिल प्रश्नों का डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम स्कूल के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्य की उपस्थिति में चेयरमेन सर के सम्बोधन के साथ आरम्भ हुआ।

रमन हाउस, अशोका हाउस, टैगोर हाउस व शिवाजी हाउस के कक्षा 1 से 9 तक के छात्र व छात्राओं ने एक टीम के रूप में भाग लिया व स्कूल के छात्रों को दर्शकगण के रूप में कार्यक्रम को दिखाया भी गया। टीम के साथ-साथ दर्शकगण ने भी गणित के जटिल प्रश्नों का बहुत कम समय में उत्तर देकर पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन श्री रिषभ कुमार आईआईटी इंदौर द्वारा किया गया व रमन हाउस (ब्लू हाउस) प्रथम रहा।

अन्त में डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार जी ने छात्र व छात्राओं को प्रमाण-पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया व जीवन में गणित को सर्वोपरि बताते हुए उसके उपयोग व महत्व को बताया और भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम को निरंतर स्कूल में कराने का निर्णय लिया।

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमेन, वाइस प्रेसीडेंट, प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्य व अध्यापकगण उपस्थित रहे।

 

1 COMMENT

Comments are closed.