मैनपुरी (सूवि)08 दिसम्बर, 2021- जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु तैनात प्रभारी अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक में प्रभारी अधिकारी कार्मिक से कहा कि मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु लगाए जाने वाले मतदान कार्मिकों की आवश्यकता, उपलब्धता का आकलन कर फीडिंग का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाये, मतदान कार्मिकों के साथ-साथ सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर आदि के रूप में लगने वाले अधिकारियों, कार्मिकों का भी चिन्हांकन किया जाए। उन्होने उप जिलाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का स्थलीय भ्रमण कर वहां मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, मतदान केंद्र पर कक्ष के भीतर विद्युतीकरण, पीने हेतु पानी की उपलब्धता, शौचालय में किवाड़, कुंडी, पानी की उपलब्धता, महिला-पुरूष हेतु अलग-अलग शौचालय, मतदान केंद्र तक जाने वाले मार्ग आदि का भौतिक सत्यापन करें, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से विद्यालय परिसर में स्थापित मतदान केंद्रों पर मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी करें।
श्री सिंह ने प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल कंट्रोल रूम में कंप्यूटर, इंटरनेट, टोल फ्री नंबर आदि की व्यवस्था कराकर कंट्रोल रूम विधिवत रूप से संचालित कराएं, कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों के साथ बैठक कर सभी को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने प्रभारी अधिकारी निर्वाचन सामग्री को आदेशित करते हुए कहा कि 31 दिसंबर से पूर्व कम से कम 50 हजार फॉर्म 12-डी मुद्रित कराकर अपने पास उपलब्ध रखें, प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी, बेवकास्टिंग अभी से जनपद में उपलब्ध वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर, सीसीटीवी कैमरे आदि की उपलब्धता का आंकलन कर सूची तैयार कर लें, बेवकास्टिंग हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर इंटरनेटर स्पीड के बारे में भी जानकारी करें, यदि कहीं इंटरनेट स्पीड कम हो तो वहां अभी इसके प्रबन्ध किये जायें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित शस्त्र लाइसेंस की दुकानों का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन करें, सत्यापन के दौरान दुकान पर उपलब्ध शास्त्र के साथ-साथ बिक्री किए गए कारतूसों, खाली कारतूस जमा कराने आदि के बारे में जानकारी करें, जिस शस्त्र लाइसेंस विक्रेता द्वारा बड़ी संख्या में कारतूस की बिक्री की गई हो, उनकी गहनता से जांच की जाए, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से शस्त्र की दुकानों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लाइसेंसी असलाह को जमा कराने की कार्यवाही प्रारंभ की जाए, गत निर्वाचन में विघ्न डालने वाले शरारती तत्वों, क्षेत्र के दबंग, आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर 107/16 में भारी मुचलके में पाबंद किया जाए, संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का प्राथमिकता पर चिन्हांकन किया जाए, ऐसे क्षेत्र जहां मतदाताओं को डरा-धमका कर अपने पक्ष में मताधिकार करने, मतदाताओं को प्रलोभन देकर किसी के पक्ष में मताधिकार करने, धन का प्रलोभन देकर मताधिकार करने या मताधिकार से रोकने की संभावना हो, ऐसे क्षेत्रों को वर्नरेवल श्रेणी में चिन्हित किया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए के.के. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, कुरावली, घिरोर, किशनी, वीरेन्द्र कुमार मित्तल, राज नारायण त्रिपाठी, राम नारायण, नरेन्द्र सिंह यादव, मानसिंह पुण्डीर, जय प्रकाश, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे