लोकतंत्र के महापर्व में भी अपनी आहूति दें, मतदान प्रक्रिया में भागीदारी कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका करें अदा- अविनाश।

मैनपुरी(सूवि)  जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कहा कि जनपदवासी होली, ईद-उल-फितर के पर्व को हर्षोल्लास से मनाएं, एक-दूसरे का सम्मान करते हुये अपने धार्मिक रीति-रिवाज से सभी त्यौहारों को मनायें, ऐसा कोई कृत्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे, सांप्रदायिक सौहार्द के साथ आपसी भाईचारे, अपनी गौरवमयी परंपरा को कायम रख एक दूसरे का सम्मान करते हुये खुशनुमा माहौल में होली, ईद के पर्व को आपस में खुशियां बांटकर मनाएं। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन होली, अलविदा जुमा, ईद पर मुकम्मल व्यवस्थाएं करेगा, जिला प्रशासन हर मूल-भूत सुविधा मुहैया करायेगा, होली, ईद के दिन जल, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी, शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी नगर निकायों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे, जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित होगी, ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किये जायेंगे, होलिका दहन वाले स्थानों, ईदगाह, अन्य मस्जिदों के आस-पास साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहेगी। उन्होने कहा कि खुशियों के त्यौहारों के अवसर पर शरारती तत्वों द्वारा विघ्न डालने की कोशिश की जाती है, छोटी सी बात का दुष्प्रचार कर कुछ लोगों द्वारा अपना स्वार्थ साधा जाता है, सभी लोग ऐसे शरारती तत्वों से सावधान रहें, यदि कहीं कोई समस्या हो तो जिम्मेदारी निभाकर छोटी-मोटी समस्याओं को समाप्त करायें।

 

जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय से कहा कि होली, ईद-उल-फितर के अवसर पर विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य किया जाये, कूड़े का निस्तारण किया जाये, सड़कों, नालियों की बेहतर ढंग से सफाई करायी जाये, जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के मुकम्मल इतंजाम करें। उन्होने उपस्थित धर्मगुरूओं, गणमान्य व्यक्तियों का आव्हान करते हुयेे कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-24 की अधिसूचना जारी करने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी की है, सभी लोग निर्धारित आदर्श आचार संहिता का पालन करें, किसी भी धार्मिक जुलूस के लिए नियमानुसार अनुमति प्राप्त करें। उन्होने कहा कि धार्मिक त्यौहारों के अलावा सभी देशवासियों के सामने लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण पर्व भी है, सभी मतदाता इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

 

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने उपस्थित धर्मगुरुओं, गणमान्य व्यक्तियों का आह्वान करते हुए कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, एकता के साथ मनाकर अपनी गौरवमयी परंपरा को कायम रखें, कहीं भी किसी भी स्तर पर सामंजस्य में कोई कमी न रहे, यदि किसी व्यक्ति के द्वारा अफवाह फैलायी जाए तो उसे पर ध्यान न दें बल्कि पुलिस प्रशासन के संज्ञान में लायें, पुलिस अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने थानाध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के होलिका दहन वाले स्थानों, मस्जिदों का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें यदि कहीं कोई विवाद की स्थिति हो तो उसका संज्ञान लंे, विवाद वाले स्थानों पर उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर समस्या का निदान करायें। उन्होंने कहा कि पुलिस शराब पीकर स्टंट करने वालों, हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर रखेगी, यदि कहीं भी किसी के द्वारा हुड़दंग किया गया या अफवाह फैलाने की कोशिश की गई तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही होगी।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, डिप्टी कलेक्टर गोपाल शर्मा, धु्रव शुक्ला, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, घिरोर, किशनी, कुरावली अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, सुप्रिया गुप्ता, प्रसून कश्यप, आर.एन. वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त मनरेगा पी.सी. राम, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, क्षेत्राधिकारी नगर, करहल, भोगांव, कुरावली, अजय सिंह चौहान, संतोष कुमार, सुनील कुमार, संजय वर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत, लोक निर्माण, जल निगम, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय सहित जनपद के तमाम संभ्रांत व्यक्ति, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू आदि मौजूद रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.