उ0प्र0 बार काउन्सिल द्वारा पंजीक्रत संस्था टैक्सेशन बार एसोसिएशन मैनपुरी का 10वाँ स्थापना दिवस राधारमण रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर कर अधिवक्ताओं द्वारा मनाया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के संस्थापक श्री रामप्रकाश गुप्ता एडवोकेट द्वारा की गयी। कार्यक्रम में उ0प्र0 कर अधिवक्ता सगंठन लखनउ के संस्थापक श्री हर्ष शर्मा एड0 एवं संगठन के महासचिव पी0एस0 उपाध्याय एड0 उपस्थित होकर एसोसिएशन के कर अधिवक्ताओं का उत्साहवर्धन किया और कर अधिवक्ताओं के हितों की जानकारी दी इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनुपम कुमार सिंह एड0 एवं सचिव राहुल श्रीवास्तव एड0 द्वारा टैक्सेशन बार एसोसिएशन की वेबसाइट www.tbamainpuri.in का शुभारम्भ डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार यादव द्वारा करवाया गया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष संजय जैन एड0 द्वारा किया गया इस अवसर पर एस0जी0एस0टी0 के अधिकारी गण डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार यादव एवं श्री उमाशंकर विश्वकर्मा एवं अस्टिेन्ट कमिश्नर श्री ओम प्रकाश एवं विजय बहादुर राज्यकर अधिकारी श्री राकेश कुमार शैनी, अतुल अग्रवाल,राजेश सक्सेना उपस्थित होकर एसोशिएशन के अधिवक्ताओं से राजस्व एवं व्यापारियों को न्याय दिलवाने का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के कर अधिवक्ताओं को वेबसाइट की जानकारी दी गयी जिसमें जी0एस0टी0 एवं आयकर से सम्बन्धित सरकुलर नोटीफिकेसन एक्ट रूल्स की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी जिससे कर अधिवक्ताओं एवं व्यापारियों को जानकारियाँ प्राप्त होंगी। जिससे जी0एस0टी0 रिर्टन दाखिल करना सुलभ होगा
कार्यक्रम में टैक्सेशन बार एसोसिएशन के बरिष्ठ अधिवक्ता यू0सी0 जैन ,अशोक अग्रवाल देवानन्द,प्रखर दीक्षित,वैभव जैन,अरविन्द गुप्ता,नीरज गुप्ता ,सुमित तिवारी ,मनोज पाण्डेय, शरद मिश्रा, अर्पित जैन, अम्बुज अग्रवाल, श्याम त्रिवेदी,अमर नाथ शर्मा, राजेश कुमार, गोविन्द मिश्रा,शिखा राठौर,आषीश परमार,शिवम पाठक,अनुभव चैहान, आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे सभी अधिवक्ताओं एवं अधिकारी गणों को टैक्सेशन बार एसोसिएशन के स्थापना दिवस का स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम का समापन किया।



