मैनपुरी के ग्राम किशोरपुरा में दिनांक 21 फ़रवरी से तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन होने जा रहा है जिसमें संत श्री निवास जी महाराज अपनी अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को सत्संग का रसपान करायेंगे

प्रतिवर्ष ये आयोजन होता है जिसमें आसपास के पूरे क्षेत्र से साधु संतों का आगमन होता है

आध्यात्मिक सत्संग के साथ साथ आमजनमानस के जीवन के लिए सन्मार्ग का स्मरण कराने वाले भारत के ऋषि मनीषियों के भजन एवं उनके द्वारा बताये गये मार्ग एवं शिक्षाओं पर संतश्री का विशेष कार्यक्रम रहता है

इस प्रकार के आयोजनों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर जीवन में शांति स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त होता है और वर्तमान युग की अनेकों समस्याओं का समाधान सत्संग के माध्यम से निकलता है

आसपास के क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में आकर सत्संग का लाभ उठायें