????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

मैनपुरी(सूवि) सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के अंतर्गत मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, निर्वाचन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने हेतु जागरूक करने वाले स्वीप एक्टिविस्ट आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को त्योहार के रूप में मनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को जागरूक करें, जनपद का प्रत्येक नागरिक मतदान दिवस के अवसर पर किसी न किसी रूप में अपनी सहभागिता अवश्य करें, जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लाने, ले जाने, महिला मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान केंद्र पर जाकर मताधिकार करने के लिए प्रेरित करें, मतदान के दिन सभी के मन में उमंग, उत्साह रहे, ऐसा वातावरण स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राएं, लोगों के मन में पैदा करें। विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण के अवशेष 03 दिनों में ऐसे मतदाता जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है या ऐसे नव-युवक जो 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो लोग किसी दूसरे स्थान पर जाकर रहने लगे है, किसी बालिका की शादी हो चुकी है के नाम मतदाता सूची से विलोपन कराने में सहयोग करें। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन इसी मतदाता सूची के आधार पर होना है, मतदान प्रक्रिया में वही व्यक्ति हिस्सा ले सकेंगे जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल होंगे इसलिए मतदाता सूची का अपडेट, त्रुटिरहित होना बेहद जरूरी है।
उक्त उद्गार जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने डॉ. बी.आर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता, मतदाताओं को जागरूक करने हेतु आयोजित चुनाव पाठशाला कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से काफी मेहनत की है, यह सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, स्वीप को-ऑर्डिनेटर से कहा कि इन प्रतिभावान बच्चों का उपयोग आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया तक लिया जाए, इनकी प्रतिभा विद्यालय तक ही सीमित न रहे बल्कि जनपद के प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने में इनका सहयोग लिया जाए। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से कहा कि वह अपने मोहल्ले, आस-पड़ोस के लोगों को मतदान प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें, मतदाताओं को जागरूक करते हुए फोटोग्राफ अपने पास सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं का अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भविष्य के मतदाताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया है, यह बच्चे आगे चलकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने, देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की दिशा में कार्य करेंगे, स्वीप कार्यक्रमों में भविष्य के मतदाताओं ने अपने अंदर छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का कौशल दिखाया है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने कहा कि प्रत्येक निर्वाचन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मतदाता सूची होती है, मतदाता सूची जितनी त्रुटिरहित, अद्यावधिक होगी, निर्वाचन उतना ही आसानी से संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण माहौल में हो इसके लिए प्रत्येक वयस्क मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, मतदान प्रक्रिया में सभी मतदाता राष्ट्रीय भावनाओं के साथ प्रतिभाग करें, बिना किसी प्रलोभन, जात-पात, भेद-भाव के साथ सुयोग्य उम्मीदवार के पक्ष में अपने विवेक से मताधिकार अवश्य करें। उन्होने कहा कि मतदाता राष्ट्र के निर्माण की दिशा तय करने की महत्वपूर्ण कड़ीं हैं, किसी भी निर्वाचन में वही मतदाता मत दे सकते हैं जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर वीरेन्द्र कुमार मित्तल, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार राय, विद्यालय की प्राचार्या डा. पुष्पा कश्यप, स्वीप को-ऑर्डिनेटर डॉ. शैफाली यादव, डा. जग जीवन राम, डा. एस.पी. सिंह, डा. रामबाबू आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश यादव ने किया।