कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर चलाए जा रहे कार्यक्रम मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मतदाता को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम सास बहू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत छात्राओं द्वारा हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत छात्राओं ने सास बहू सम्मेलन के बारे में वहां उपस्थित महिलाओं एवम छात्राओं को सूचनाओं उपलब्ध करवाई गई तथा नए महिला वोटर्स को अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया । महाविद्यालय की प्रचार्या एवम स्विप कोऑर्डिनेटर प्रो0शैफाली यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य नए मतदाताओं का मतदाता सूची में नामांकन कराना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा जाह्नवी दुबे ने छात्राओं को मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम के बारे में बताया और कहा कि नए वोटर अपना पंजीकरण voter.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं ।सास बहू सम्मेलन के बारे में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने छात्राओं को अवगत कराया बताया की नारी फर्ज निभाएगी वोट डालने जाएगी इसको तभी सफल बनाया जा सकता है जब नए वोटर्स के रूप में बहुओं का शत प्रतिशत नाम शामिल हो होगा।स्वीप प्रभारी श्रीमती संजना श्रीवास्तव ने छात्राओं को फॉर्म नंबर 6ए7ए8 के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई तथा नए वोटर किस प्रकार अपना पंजीकरण कर सकते हैं इस बारे में छात्राओं को अवगत कराया इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त छात्राएं एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही




👏👏👏
Good news
Comments are closed.