आर सूर्यकुमारी .
क्या आपको पता है कि आपके फैशन. कपड़े हेयर स्टाइल मेकअप आदि के साथ आपके आत्मविश्वास का कितना
बड़ा नाता है आप सोचती होंगी. आप जो मेकअप करती हैं वह आपका बाहरी लुक है और आपका आत्मविश्वास
आपके मन के अन्दर छुपकर बैठा है। एक मुखर है तो एक गुप्त है तो फिर दोनों के बीच क्या नाता हो सकता है
लेकिन आप अचंभित न हो। आपके मेकअप व आपके आत्मविश्वास के बीच जबर्दस्त नाता है संबंध हैं जुड़ाव है।
आप भी संसार के तमाम प्राणियों में से एक हैं। आप मनुष्य हैं ऊपर से महिला हैं। आपको तो ईश्वर ने बहुत सोच
समझकर बहुत फुर्सत से बनाया है। नारी और श्रृंगार दोनों पर्यायवाची हैं। मानवकृत संसार में भी नारी का विशेष
ख्याल रखा जाता है।
अब आपको यह जानने की उत्सुकता होगी कि आपके शरीर व आत्मविश्वास का यह कैसा गठजोड़ है आप एक छोटी
सी बात पर ध्यान दीजिए. जब आप बुखार में होती हैं बीमार होती हैंए आप कहीं असफल होती हैं आपको कोई
मानसिक पीड़ा होती है तो आप मेकअप पर खास ध्यान नहीं दे पाती हैं मगर मेकअप कर भी लेती हैं तो भी आपका
मन आपको घेर ही लेता है। सामने वाला पूछ ही लेता है. क्या बात हैए कुछ परेशान लग रही हैं मन.मिजाज ठीक नहीं
है क्या अगर आप स्वस्थ रहती हैं और मेकअप में नहीं रहती हैं तो भी आपका व्यवहार बता देता है कि आप घर पर हैं
या आसपास ही हैं इसलिए आपने मेकअप नहीं किया है। अगर आप मेकअप में है तो भी आपका आत्मविश्वास साफ
झलक जाता है। आपका व्यक्तित्व चाहे अधिक भड़कीला मेकअप किया हो सादा. आपके आत्मविश्वास का खुलासा
कर ही देता है।
तो फिर मेकअप व आत्मविश्वास के बीच इतनी ज्यादा अन्र्तनिर्भरता है तो आपको निम्नलिखित बातों को अपने
दिमाग में जरूर नोट करना चाहिए.
. आप सामान्य व खास. किसी भी अवसर के लिए तैयार होंए सबसे पहले इस बात का ख्याल रखें कि आपके इनर
गारमेंट्स पूरी तरह फिट हैं कि नहीं। अन्यथा आपको अपने आप में अच्छा नहीं लगेगा और बराबर यही महसूस होगा
कि शायद कोई आपको देख रहा है आपको को लेकर कमेंट कर रहा है।