आज कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत महाविद्यालय में हेल्प डेस्क खोलकर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली छात्राएं जिनका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है उनको फॉर्म 6 वितरित किया गया महाविद्यालय की प्राचार्य एवं जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर शेफाली यादव ने छात्राओं को यह भी बताया गया कि उनके घर परिवार मोहल्ले आदि में आसपास जो भी 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और उनका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है ऐसे व्यक्तियों के लिए छात्राएं उन लोगों से भी फॉर्म 6भरवा कर उनका नया वोटर आईडी कार्ड बनने में सहायता कर सकती हैं इस प्रकार से वह देशव्यापी चलने वाले स्वीप के कार्यक्रम में अपना सहयोग भी दे सकती हैं स्वीप प्रभारी श्रीमती संजना श्रीवास्तव ने छात्राओं को यह निर्देश दिए कि नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए यह कागजात फार्म के साथ में जमा करें जिसमें दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो राशन कार्ड की फोटो कॉपी या आधार कार्ड की फोटो कॉपी या जन्मतिथि प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी होनी चाहिए और घर के किसी एक सदस्य का वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी होनी चाहिये।



