मैनपुरी (सूवि) मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कुरावली में जन-शिकायतें सुनने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों से कहा की विभिन्न स्तर, संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ निराकरण किया जाये, शिकायतों के निस्तारण में कुछ विभागों द्वारा गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिस कारण शासन स्तर से काफी संख्या में असंतुष्ट फीडबैक मिल रहा है, अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, शिकायत का निस्तारण करने के पश्चात शिकायतकर्ता से अवश्य बात करें, उसके संतुष्ट होने के उपरांत ही निस्तारण आख्या अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि जन-शिकायतों का प्रभावी, समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण सम्बन्धित विभाग के अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, इसलिए सभी अधिकारी प्रत्येक शिकायत की खुद जानकारी रखें, अधीनस्थों पर निर्भर न रहें यदि अधीनस्थ के स्तर से शिकायत का निवारण किया गया हो तो खुद शिकायतकर्ता से वार्ता कर फीडबैक लें।
संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने कृषि विभाग की निःशुल्क बीज वितरण योजनान्तर्गत कुरावली क्षेत्र के 11 कृषकों को सरसों बीज मिनी किट उपलब्ध कराते हुये किसानों का आव्हान किया कि कृषक खेतों में फसल अवशेष न जलायें, फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण पर सीधा प्रभाव पड़ता है, पर्यावरण प्रदूषण के कारण मानव जाति के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी इसके दुष्प्रभाव पड़ते हैं, फसल अवशेष जलाने को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा दंडनीय अपराध माना है, फसल अवशेष जलाने पर जुर्माने के साथ-साथ सजा का भी प्राविधान किया गया है, कृषक बंधु ऐसा कृत्य न करें, जिससे जिला प्रशासन को मजबूर होकर कार्यवाही करनी पड़े। उन्होने कहा कि विगत दिनों जनपद में फसल अवशेष, पराली जलाने की घटनाएं प्रकाश में आयी हैं, पराली जलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर जुर्माना भी वसूला गया है।
आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील कुरावली के दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से आए 18 फरियादियों ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र निस्तारण हेतु प्रस्तुत किए, जिसमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किया गया। ग्राम ईसई-गोपालपुर नि. उपदेश ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण में उत्पन्न किये जा रहे अवरोध से निजात दिलाये जाने, डगऊ नगरिया नि. प्रेमचन्द्र ने विद्युत विभाग द्वारा निजी भूमि पर लगाये जा रहे विद्युत पोल को रूकवाये जाने, खिरिया पीपर नि. सुभाष चन्द्र ने चकरोड़ की पैमाइश कराये जाने, ग्राम जैली-जिरौली नि. सीमा ने भूमि पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, ग्राम फतेहजंगपुर नि. योगेन्द्र ने हिस्से बटवारे से सम्बन्धित शिकायत अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हंे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारण हेतु उपलब्ध कराया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुन अधीनस्थों को प्रभावी निराकरण के आदेश दिये, इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, उप जिलाधिकारी कुरावली आर.एन.वर्मा, क्षेत्राधिकारी कुरावली संजय वर्मा, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक सत्येन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसी राम, जिला कृषि अधिकारी डा. सूर्य प्रताप, जिला अग्रणी प्रबन्धक अनिल प्रकाश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला सेवा योजन अधिकारी विकास मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Home राज्य उत्तरप्रदेश अधिकारी शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें,मुख्य विकास अधिकारी।




Good news
Comments are closed.