मैनपुरी। खेलों में हार जीत का कोई महत्व नहीं होता हर खिलाड़ी को खेल के मैदान में खेल भावना से उतरना चाहिए उक्त विचार डीआईओएस अजय कुमार सिंह ने आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज में मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ी मण्डल से जीत कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपने मण्डल का गौरव बढ़ायें इससे पहले बालिकाओं की अण्डर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से प्रधानाचार्या डॉ0 किरन सौजिया ने परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि वह खेल में खेल की भावना से उतरें इससे पूर्व डीआईओएस ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन किया इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक डॉ0 अशोक कुमार ने डीआईओएस को प्रतीक चिह्न, सॉल उढ़ाकर सम्मान किया। प्रतियोगिता में मण्डलीय पर्यवेक्षक सुमन यादव, हिमांशू यादव, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, आगरा से के0पी0 यादव, सौरभ सिंह, पंकज कश्यप, मथुरा से संतोष, बालभद्र, रूपेन्द्र, रंजीत, कृष्णा कुमार, मैनपुरी से विनोद कुमार, अजीत कुमार, संजय, संतोष कुमार, कलीम खान, अजय यादव, प्रमोद कुमार यादव, ममता, भानु प्रकाश, जितेन्द्र कुमार, राजकुमार, लाजीसिंह धूसिया, प्रदीप कुमार यादव, कन्हैया लाल, फिरोजाबाद राजकीय से डा0 दिनेश सिंह चाहर आदि उपस्थिति रहे। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
अण्डर-14 बालिका वर्ग में आगरा ने मथुरा को 48-11 अंकों से पराजित कर विजेता बनी, अण्डर-19 बालिका वर्ग में आगरा ने मथुरा को 29-13 अंकों से पराजित किया।
बालक वर्ग में अण्डर-14 वर्ग में मथुरा ने फिरोजाबाद को 35-12 अंकों से पराजित किया जबकि अण्डर-19 वर्ग में फिरोजाबाद ने मथुरा को 32-27 अंकों से पराजित कर विजेता बनी।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका, प्रमोद कुमार यादव, कृष्ण कुमार(बेसिक शिक्षा), कन्हैया लाल, भानु प्रकाश (बेसिक शिक्षा), कलीम खान, संजय यादव, राजकुमार, लालजी धूसिया, पंकज कश्यप, संतोष सिंह(मैनपुरी), संतोष सिंह (फिरोजाबाद) द्वारा निभाई गई।
प्रतियोगिता का समापन आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा0 किरन सौजिया एवं डा0 हिमांशू द्वारा विजेता/उप विजेता को ट्रॉफी प्रदान कर किया गया।



