पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मैनपुरी के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया आज 45 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई पांच पत्रावली पर फॉलो अप लिया गया तथा चार पत्रावलियों पर विदा की गई।
1- चरन सिंह पुत्र जिलेदार सिंह निवासी सुजानपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी की शादी अर्चना पुत्री राजकुमार सिंह निवासी जुगईया थाना भोगांव जिला मैनपुरी के साथ 26/01/ 2022 को हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी यह तीन माह से अलग रह रहे थे दोनों को इस केंद्र पर बुलाकर समझाया गया और आज केंद्र से विदा की गई ।
2- विवेक चौहान पुत्र श्री बृजेश सिंह चौहान निवासी गली नंबर 11 पंजाबी कॉलोनी थाना कोतवाली जिला मैनपुरी की शादी अलका चौहान पुत्री स्वर्गीय श्री कुंवर पाल सिंह निवासी मोहल्ला खरगजीत नगर निकट रेलवे स्टेशन थाना कोतवाली मैनपुरी की शादी 05/02 /2016 को हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी यह करीब ढाई वर्ष से अलग रह रहे थे दोनों पक्षों को इस केंद्र पर बुलाया गया और समझाया गया और आज केंद्र से विदा की गई ।
3- निशा पुत्री देशराज निवासी नगला दौलत थाना बेवर जिला मैनपुरी की शादी दीपक पुत्र सर्वेश निवासी त्रिलोकपुर थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी की शादी 25/05/2021 को हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी यह करीब दो माह से अलग रह रहे थे दोनों को इस केंद्र पर बुलाया गया और समझाया गया और केंद्र से विदा की गई ।
4- प्रीति पुत्री श्री कृष्ण निवासी नगला पजाबा थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी की शादी लोकेंद्र पुत्र श्री गेंदालाल निवासी पुरानी चुंगी देवी रोड मोहल्ला भरतवाल थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी के साथ सन 2020 में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी यह करीब दो माह से अलग रह रहे थे दोनों को इस केंद्र पर बुलाया गया और समझाया गया और आज इस केंद्र से विदा की गई ।
इस मौके पर परामर्श केंद्र प्रभारी श्रीमती मधु यादव काउंसलर श्री रामकृष्ण यादव मुजम्मिल मिर्जा ए कुव आराधना गुप्ता मंजूषा चौहान श्रीमती ममता चौहान एवं श्रीमती मनोरमा सिंह  हेड कांस्टेबल कल्याण प्रजापति महिला हेड कांस्टेबल कुसुम चाहर महिला कांस्टेबल ज्योति कुमारी उपस्थित रहे।