दिनांक 21/10 /2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मैनपुरी के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया आज 49 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई एक पत्रावली पर फॉलो अप लिया गया तथा दो पत्रावलियां बंद की गई एवं दो पत्रावलियों पर विदा की गई।
1- अंजू पुत्री श्याम किशोर निवासी ग्राम कुरारी थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी की शादी सचिन बाबू पुत्र रनवीर सिंह निवासी अहिरवा थाना भोगांव जिला मैनपुरी के साथ दिनांक 1/5 /2023 को हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई करीब एक माह से दोनों अलग.अलग रह रहे थे दोनों को इस केंद्र पर बुलाकर समझाया गया और आज इस केंद्र से विदा की गई।
2- रोहित कुमार पुत्र श्री सुरेश चंद्र निवासी ग्राम मधुपुरी थाना बिछवा जिला मैनपुरी की शादी डोली पुत्री बृजपाल निवासी ग्राम बाजपुर थाना बेवर जिला मैनपुरी के साथ दिनांक 6 फरवरी 2013 को हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी करीब एक माह से दोनों लोग अलग.अलग रह रहे थे दोनों को केंद्र पर बुलाकर समझाया गया और आज इस केंद्र से विदा की गई। इस मौके पर परामर्श केंद्र में काउंसलर श्री रामकृष्ण यादव मुजम्मिल मिर्जा ए कुव आराधना गुप्ता श्रीमती ममता चौहान एवं श्रीमती मनोरमा सिंह श्रीमती ज्योति मैसी हेड कांस्टेबल कल्याण प्रजापति महिला कांस्टेबल ज्योति कुमारी एवं महिला कांस्टेबल नीतू कुमारी उपस्थित रही