
मैनपुरी। आज दिनांक 06 सितम्बर 2023 दिन बुधवार को मैनपुरी के प्रतिष्ठित स्कूल डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी में गतवर्षों की भाँति इस वर्ष भी जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ निराले अंदाज में मनाया गया, प्री प्राइमरी, प्राइमरी वर्ग व जूनियर वर्ग के बच्चों ने कई झाकियाँ बनाईं जिसमें प्राइमरी वर्ग व प्री प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने भी कई झाकियाँ प्रस्तुत कीं। बच्चों ने हरी घास में पेड़ों की छाँव में ही झाकियाँ बनाईं ताकि दर्शकों को धूप का भी अहसास न हो, पास में पीने के पानी की भी व्यवस्था की गयी। झाँकियों का निरीक्षण विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेण्ट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य डी0एम0 रावत, जूनियर विंग की इंचार्ज कहकशा मैम आदि ने किया। पहली झाँकी माँ सरस्वती की थी जिसमें माँ सरस्वती की वंदना हुई तथा चेयरमेन सर को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। झाँकियाँ बड़ी ही आकर्षक थीं। एक झाँकी में श्रीकृष्ण का दरबार लगा हुआ था सुदामा जी दीन-हीन दशा के साथ अपने मित्र से मिलने जा रहे हैं। विद्यालय में बने मन्दिर को भी अत्यन्त रोचक ढंग से सजाया गया वहाँ भी गोवर्धन पर्वत की झाँकी सजाई गई। सभी झाँकियों में लोकरंजन श्रीकृष्ण की मधुर लीलाएँ हो रहीं थीं प्री-प्राइमरी विंग के छोटे बच्चे राधा-कृष्ण की जोड़ी के रूप में अनगिनत राधा और कृष्ण दिखाई दे रहे थे। इस समय वातावरण इतना मोहक लग रहा था मानो हम वृन्दावन में ही हैं मंद-मंद ध्वनि से संगीत बज रहा था। एक झाँकी में गोपियाँ मक्खन का घड़ा लेकर घूम रहीं हैं श्रीकृष्ण उनके पीछे से मटकी फोड़ देते हैं पूरा दही फैल जाता है। सारी झाँकियों का निरीक्षण करते हुए चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने कहा कि झाँकियों को देखने से अलौकिक आनंद की अनुभूति हो रही है उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को आशीर्वाद दिया और तैयारी कराने वाले अध्यापकों व जिन्होंने प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से बच्चों की झाँकियों आदि में सहयोग किया उनको धन्यवाद दिया।
इस मौके पर डा0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य डी0एम0 रावत, इन्चार्ज डिन्टो एमडी, कहकशा, जोम्सी जाॅर्ज एवं शिक्षक डाॅ0 नेम कुमार, प्रेमलता दीक्षित, सत्यवीर गुर्जर सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकायें मौजूद रहे।




बहुत बढिया
Good
Comments are closed.