आज दिनांक 09/09/ 2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मैनपुरी के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया आज 41 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई दो पत्रावली फॉलो अप में रही तीन दंपति की विदा की गई।

  1. आरती देवी पुत्री रणधीर सिंह निवासी ग्राम टीकमपुर थाना बसरेहर जिला इटावा की शादी संतोष कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी बमरोली थाना घिरोर जिला मैनपुरी के साथ 27 /04/ 2014 को हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी दोनों के बीच मतभेद होने के कारण करीब दो माह से वह अपने मायके में रह रही थी आज इस केंद्र पर बुलाकर दोनों को समझाया गया और आज केंद्र से विदा की गई।
  2. मंशा पुत्री तारिक अली निवासी सिकंदरपुर थाना कोतवाली मैनपुरी की शादी जुबेर पुत्र वसीम निवासी छिबरामऊ थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से 14/01/ 2017 को संपन्न हुई थी यह दोनों करीब दो महीने से अलग रह रहे थे आज दोनों को इस केंद्र पर बुलाया गया और विदा की गई ।
  3. मीना पुत्री मुन्ना निवासी मोहल्ला करिया नीम थाना भोगांव जिला मैनपुरी की शादी तारिक पुत्र मोहम्मद शहजाद निवासी मकान नंबर 89 कटरा शाह महमूद थाना कोतवाली जिला इटावा के साथ दिनांक 11/08/2020 को मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुई थी यह दोनों करीब 1 साल से अलग रह रहे थे आज इस केंद्र पर बुलाकर दोनों को समझाया गया और दोनों की विदा की गई
    इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र मधु यादव काउंसलर श्री रामकृष्ण यादव, मुजम्मिल मिर्जा, श्रीमती मंजूषा चौहान ,कुमारी आराधना गुप्ता, हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह ,हेड कांस्टेबल कुसुम चाहर, आदि मौजूद रहे