
अहिरवा सौनई गुराई स्थित वृहद गौ.आश्रय स्थल को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित किया जाए.जिलाधिकारी।
संरक्षित गौवंशों को मुख्यमंत्री पशु सहभागिता योजना में पशुपालकों को उपलब्ध कराया जाए दुधारू गायों को सेम.मेम बच्चों के परिवारों को प्राथमिकता दी जाए.जिलाधिकारी।
मैनपुरी 06 सितम्बरए 2023. जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने गौ.संरक्षण की बैठक से अनुपस्थित पशु चिकित्साधिकारी सदर पीपल खिरिया का तत्काल प्रभाव से वेतन रोके जाने बैठक से बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करनेए वृहद गौ.आश्रय स्थल नगला फत्ते में व्यवस्थाएं ठीक न होने पर पशु चिकित्साधिकारी सेक्रेटरी को प्रतिकूल प्रविष्टिए वृहद गौ.संरक्षण केंद्र अहिरवा में संरक्षित गौवंशों की ऑनलाइन फीडिंग के कार्य में लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्साधिकारी अहिरवा को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश देते हुए जनपद में संचालित गौ.आश्रय स्थलों के बेहतर रख.रखाव हेतु पशु चिकित्साधिकारियों की 05 सदस्यीय कोर कमेटी गठित करते हुए कहा कि कोर कमेटी में डॉ0 शिव प्रताप डॉ0 कुलदीप पांडेय डॉ0 जितेंद्र कुमार डॉ0 प्रशांत एवं डॉ0 अफरोज को नामित किया जाये कोर कमेटी के सदस्य छुट्टा रूप से घूम रहे गौवंशों को पड़कर गौशालाओं में पहुंचने गौशालाओं की साफ.सफाई पेयजल भूसे.हरे चारे की उपलब्धता संचालित गौ.आश्रय स्थल के सचिवए प्रधानों के साथ समन्वय संरक्षित पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल गौशालाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में अपना सहयोग देगी।
श्री सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल स्तर से आई टीमों द्वारा गौ.आश्रय स्थल अतिकुल्लापुर सौनई अहिरवा नगला फत्ते रमपुरा गुराई में कमियां पाई थीए गौशालाओं में साफ.सफाई के अभाव के साथ पर्याप्त मात्रा में भूसा.हरा चारा उपलब्ध नहीं थाए कई गौशालाओं में एल्बम लॉगबुक उपलब्ध नहीं थी कुछ गौशालाओं में जल भराव भी मौके पर पाया गया थाए गौशालाओं में संरक्षित गौवंश का शत.प्रतिशत ईयर टैगिंग भी मंडलीय टीम को नहीं मिली। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों पशु चिकित्साधिकारियों खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले 02 दिन में सभी गौशालाओं की एल्बम बनाई जाएए सभी रिकॉर्ड सेक्रेटरी पशु चिकित्साधिकारी के पास उपलब्ध रहे गौशालाओं में भी समस्त रिकार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसे की उपलब्धता रहे। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों पशु चिकित्साधिकारियों खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सेक्रेटरी पशु चिकित्साधिकारी प्रतिदिन अपनी.अपनी गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था देखेंए खंड विकास अधिकारी सप्ताह में 02 बार अपने क्षेत्र की गौशालाओं का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायेंए गौशालाओं की देखरेख करने वाले केयरटेकर के पास टॉर्च लाठी उपलब्ध रहे रात्रि में केयरटेकर गौशाला में ही रात्रि विश्राम करे रात्रि विश्राम के फोटो मंगाकर सचिव अपने खंड विकास अधिकारियों को उपलब्ध करायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौ.संरक्षण प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है कोई भी छुट्टा जानवर सड़कों पर दिखाई न देए संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंशों को तत्काल पड़कर समीपवर्ती गौशाला में संरक्षित करायें सेक्रेटरी पशु चिकित्साधिकारी अपने अधीन गौशालाओं के केयरटेकर के नंबर अपने मोबाइल में फीड कर रखें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि डॉ0 राजेंद्र सिंह पशु चिकित्साधिकारी को स्थाई रूप से रमपुरा गुराई की गौशाला पर तैनात करें डॉ0 अफरोज को ज्योति खुड़िया में संचालित गौ.आश्रय स्थल की देखरेख हेतु तैनात किया जाए। उन्होने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित दुधारू गायों को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में पशुपालकों को उपलब्ध कराया जाए कुपोषित बच्चों के परिवार को वरीयता प्रदान की जाएए पूर्व में जो भी गौवंश सहभागिता योजना में उपलब्ध कराए गए हैंए संबंधित अधिकारी उनका प्रतिमाह सत्यापन कर समय से योजना में उपलब्ध करायी जाने वाली राशि पशुपालकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारियों पशु चिकित्साधिकारियों खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में संचालित गौ.आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंश हेतु हरे चारे की उपलब्धता के लिए चारागाह की 42 हेण् भूमि गौशालाओं से अटैच की गई हैए संबंधित सेक्रेटरी तत्काल चारागाह की भूमि को गौशाला से टैगिंग करना सुनिश्चित कराकर हरे चारे की बुवाई करायेंए गौशाला में संरक्षित प्रत्येक गौवंश को 03 किलो भूसा 02 किलो हरा चारा प्रत्येक दशा में खिलाया जाए। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि गौशाला में संरक्षित ईयर टैगिंग से अवशेष गौवंशों का 02 दिन में अभियान चलाकर ईयर टैगिंग करना सुनिश्चित करें खंड विकास अधिकारी गौशालाओं में वर्मी कंपोस्ट पिट बनवाकर जैविक खाद का उत्पादन कराकर उसकी बिक्री की व्यवस्था करें ताकि गौशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र उपायुक्त मनरेगा पी0सी0 राम परियोजना निदेशक डी0 आर0 डी0 ए0 सत्येन्द्र कुमार जिला विकास अधिकारी अजय कुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विनय कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसी राम समस्त खंड विकास अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।




Verygood
Comments are closed.