मैनपुरी 05 सितम्बरए 2023. शिक्षक दिवस के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत कलैक्ट्रेट सभागार में पूर्व मंत्री विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले माध्यमिक बेसिक शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि देश के भविष्य बच्चों को संस्कारवान बनाने उन्हें शिक्षित कर बेहतर मार्ग प्रशस्त करने की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप सबके ऊपर हैए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों देश की रक्षा करने वाले सैनिकों अन्य किसी भी पद पर तैनात अधिकारी कर्मचारी से भी बड़ा दायित्व जिम्मेदारी आपके ऊपर है आपको वर्तमान पीढ़ी को इस देश को प्रगति के पद पर ले जाने उच्च पदों पर सुशोभित करने हेतु तैयार करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की किसी से तुलना नहीं की जा सकती जीवन के किसी भी पहलू आयाम कृत्य में शिक्षा का जितना महत्व हैए वह किसी अन्य दूसरी चीज का नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पुरातत्वकाल में गुरुकुल शिक्षा पद्धति थीए उसमें केवल चुनिन्दा परिवारों के ही बच्चे शिक्षा ग्रहण करते थेए आजादी के बाद देश में शिक्षा के क्षेत्र में काफी तरक्की की आज देश प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हुआ है आज गरीब से गरीब परिवार का बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर देश के सर्वाेच्च पद को सुशोभित कर सकता है।
विधायक भोगांव ने कहा कि शिक्षा के साथ.साथ आज हमारे देश ने हर क्षेत्र में बुलन्दियां हासिल की हैंए आज अर्थ व्यवस्था के मामले में हमारा देश विश्व के सबसे बड़े 05वीं अर्थव्यवस्था है इस अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर ले जाने का सपना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का है और इसे पूरा करने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होने कहा कि पूर्व के कुछ वर्षों में शिक्षा को गलत रास्ते पर ले जाने का काम हुआ नकल का प्रचलन बढ़ा नकल से पास हुआ छात्र जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता और नाही किसी दूसरे व्यक्ति का भला कर सकता मौजूदा प्रदेश सरकार ने नकल पर पूरी तरह लगाम लगाकर शिक्षा प्रणाली में सुधार करने का काम कियाए आज योग्यता के आधार पर छात्र उत्तीर्ण हो रहे हैं और यही छात्र अपनी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियों में बिना किसी सिफारिश के चयनित भी हो रहे हैं।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि छात्रों के साथ मेहनत करें अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रयोग छात्रों को बेहतर मार्ग प्रशस्त करने उन्हें संस्कारवान बनाने बेहतर शिक्षा प्रदान करने में करें ताकि छात्र जीवन भर अपने शिक्षक को सम्मान की दृष्टि से याद रखें। उन्होने कहा कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास शिक्षा के माध्यम से ही सम्भव है जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग शिक्षा है शिक्षक शिक्षा के मंदिर को साफ.सुथरा बनाने विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण सुदृढ़ करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें बच्चों को विद्यालय में बेहतर माहौल मिले विद्यालयों के शैक्षिक स्तर में सुधार हो। उन्होने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मूल.भूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई शिक्षक भी समय से उपस्थित होकर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहे हैंए प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ी है प्रदेश सरकार ने विद्यालयों में मूल.भूत सुविधाओं के साथ.साथ शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र.छात्राओं को निःशुल्क ड्रेस बैग जूता.मोजा पुस्तकें स्वेटर उपलब्ध कराने का कार्य किया मध्यान्ह भोजन में उत्तम क्वालिटी के खाने के साथ.साथ दूध फल भी बच्चों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।
सदस्य विधान सभा भोगांव पूर्व मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र ने माध्यमिक बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 28 शिक्षकों को शॉल प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया समारोह में प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर से नाजमा परवीन प्राथमिक विद्यालय सींगपुर के ज्ञानेन्द्र सिंह कम्पोजिट विद्यालय डगऊ के आनन्द शेखर कम्पोजिट विद्यालय नगला मनी के धमेन्द्र कुमार प्राथमिक विद्यालय नगला हरीराम के उपेन्द्र श्रीवास्तव क0 प्राथमिक विद्यालय बमटापुर के हरेन्द्र सिंह प्राथमिक विद्यालय नगला विचित्र के कौशलेन्द्र सिंह प्राथमिक विद्यालय नगला दुली के अनूप कुमार प्राथमिक विद्यालय करीमगंज के जितेन्द्र गौरव प्राथमिक विद्यालय देवी रोड की अनीता विशिष्ट सम्मान खेल एवं स्काउट के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय झिझाई के प्रबोध शाक्य उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुर के बृहमनन्द विशिष्ट सम्मान के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय नाहिली के अजीत यादव कम्पोजिट विद्यालय नवादा के भुवनेश प्रताप सिंहए प्रा0 वि0 रजवाना के इशरत अलीए कम्पोजिट विद्यालय नाहिली के महेन्द्र सिंह छवीलेपुर की मयंका शर्मा को सम्मानित किया वहीं माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत राजकीय बालिका इं0का0 की स0अ0 खुशबू पाण्डेय नेहरू स्मारक इ0का0 समान की स0अ0 प्रीती मिश्रा चौण् सूरज सिंह जिला पंचायत इ0का0जागीर की प्रवक्ता किरन अग्रवाल श्री मलिखान सिंह इ0का0 कुरावली की स0अ0 शीलम यादव जैन इ0का0 करहल के प्रवक्ता अनुभव सिंह श्री अनार सिंह इ0का0अब्दुल नवीपुर के प्रवक्ता बिजेन्द्र सिंह श्री श्याम नारायण त्रिपाठी विद्यापीठ इ0का0 कुसमरा के प्रवक्ता योगेश द्विवेदी डा0 राम मनोहर लोहिया इ0का0किशनी के प्रवक्ता संजीव शर्मा एम0एस0बी0डी0 इ0का0ललूपुर के प्रवक्ता राजवीर सिंह आदर्श राष्ट्रीय इ0का0 अशोक नगर कुरावली की प्रधानाचार्या डा0 किरन सौजिया तपस्थली सी0से0स्कूल कविता नगर के प्रवक्ता राज कुमार राजपूत को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता शिक्षक पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द तोमर विशम्भर तिवारी आदि उपस्थित रहे।