
मैनपुरी। आज दिनांक 15 अगस्त 2023 को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी में 77वाँ स्वातंत्रोत्सव अत्यंत हर्षोत्रेक के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप के प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय श्री जयवीर सिंह जी उपस्थित रहे, साथ ही मा0 श्री रामनरेश अग्निहोत्री (विधायक भोगाँव) भी उपस्थित रहे। जिले के समस्त अधिकारी वर्ग भी उपस्थित थे। माननीय मंत्री जी ने जैसे ही स्कूल में प्रवेश किया भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारों से सभा स्थल गूँज गया। सबसे पहले स्वागत का कार्यक्रम चला जिसमें विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने मा0 मंत्री जी को चाँदी की राधाकृष्ण की मूर्ति, गुलदस्ता व शाॅल भेंट की एवं सभी अतिथियों और अधिकारियों को माला पहनाकर और शाॅल उढ़ाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री जी ने दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती को माला पहनाकर पूजा वंदन किया जिसमें विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार व विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया भी मौजूद रहीं। इसके बाद माननीय मंत्री जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद मंत्री जी ने उपस्थित सभी लोगों को देश को ऊँचा बनाने की शपथ दिलाई और उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में मैं निरन्तर विकास कराता रहूँगा, ये बच्चे ही कल के राजनेता, डाॅक्टर, इंजीनियर, अध्यापक सभी बनकर देश को चलाएँगे। उन्होंने देश पर कुर्बानी देने वाले शहीदों को भी श्रद्धाँजलि अर्पित की। डाॅ0 किरन सौजिया विद्यालय के सभी कक्षाओं के बच्चों ने अनेकानेक प्रस्तिुतियाँ दीं सभी लोगों ने तालियाँ बजाकर उत्साहवर्धन किया इसके बाद मंत्री जी विभिन्न कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले एवं प्रधानमंत्री आवास के चेक भी लोगों को बाँटे। विद्यालय में जिले के अनेक स्कूलों के बच्चों ने भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें गंगा सहाय इण्टर काॅलेज के बच्चों ने भोले बाबा पर लोकनृत्य, बालाजी ग्लोबल की बालिकाओं ने रासायनिक खादों को रोकने के लिए एक नाटिका, पैराडाइज विद्यालय की छात्राओं ने तिरंगे पर लोकनृत्य, सेंटमेरीज के बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई का नाटक तथा डाॅ0 किरन सौजिया विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आर्मी एक्ट की मनमोहक प्रस्तुति की जिसमें सभी की आँखें नम हो गयीं। विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी लोगों को धन्यवाद दिया। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य डी0एम0 रावत ने बच्चों को मिष्ठान वितरित करने का आदेश दिया इस तरह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर डा0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य डी0एम0 रावत, छब्ब् ।छव् प्रदीप कुमार, इन्चार्ज डिन्टो एमडी, कहकशा, जोम्सी जाॅर्ज एवं शिक्षक डाॅ0 नेम कुमार, प्रेमलता दीक्षित, सत्यवीर गुर्जर सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकायें मौजूद रहे।


