
मैनपुरी 16 अगस्त, 2023-मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन में ध्वजारोहण करते हुये कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए गौरव का दिन है, आज ही के दिन हमारे वीर सेनानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लम्बे संघर्ष, असंख्य बलिदानों के बाद आजादी मिली। उन्होनेे कहा कि अंग्रेजों को हमारे देश से बाहर करके अपने देश को आजादी दिलवाने के लिए देश के अनेक वीरों ने अपना सर्वत्र न्यौछावर कर हमें आजादी दिलाने में सफल हुए, इस दिन की याद आते ही उन शहीदों के प्रति श्रद्धा से मस्तिष्क अपने आप ही झुक जाते है, जिन्होंने स्वतंत्रता के यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति दी, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम स्वतंत्रता की रक्षा करें, देश की प्रगति के साधक बनें। उन्होने कहा कि देश को प्रगति के पथ पर बढ़ाने के लिए सभी को योगदान करना होगा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा, प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ करना होगा तभी देश प्रगति करेगा और देश को आजाद कराने वाले बलिदानियों का सपना साकार होगा।
श्री कुमार नेे कहा कि देश को आजाद कराने में अनगिनत लोगों ने अपनी शहादत दी, देश की एकता, अखंडता, सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए आज भी वीर जवान अपने प्राण न्योछावर कर रहे हैं, इन्हीं वीर शहीदों, सैनिकों के कारण हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सम्मान उसी को मिलता है जो समाज, देश, प्रदेश के लिए कुछ अलग करने का जज्बा अपने मन में रखता है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पद पर बैठे अधिकारी, कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, जिले की जनता का दायित्व सरकारी तंत्र के कन्धों पर है, जरूरतमन्द व्यक्ति को संचालित योाजनाओं का लाभ निष्पक्षता से दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि देश के गौरवमयी इतिहास,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के त्याग और बलिदान को याद दिलाने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह पर हब सबको स्वतंत्रता आन्दोलन में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक वीर सेनानी के उदेद्श्यो की याद ताजा करने का अवसर देता है, हम सबको भी अपने स्वतंत्रता सेनानियो के दिखाये गये मार्ग पर चलकर इस देश की राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को मजबूत करने में अपना योगदान देना होगा।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, उपायुक्त मनरेगा पी.सी. राम सहित विकास भवन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे



