मैनपुरी 14 अगस्त, 2023- राजस्व राज्य मंत्री, जनपद के प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान ने भारत विभाजन विभीषिका के अवसर पर सिद्धि विनायक मैरिज होम में आयाजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता, नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा और तमाम लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी, करोड़ परिवारों को विभाजन का दश झेलना पड़ा, उन लोगों के संघर्ष और बलिदान को याद करने के लिए आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन अभूतपूर्व मानव विस्थापन और मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है, विभाजन के दौरान लाखों लोग अजनबियों के बीच एकदम विपरीत वातावरण में नया आशियाना तलाश रहे थे, विश्वास और धार्मिक आधार पर एक हिंसक विभाजन की कहानी होने के अतिरिक्त यह इस बात की भी कहानी है कि कैसे एक जीवन शैली तथा वर्षों पुराने सह-अस्तित्व का युग अचानक और नाटकीय रूप से समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने लंबे समय तक देश पर शासन किया अंग्रेजों की नीति फूट डालो राज्य करो की थी अंग्रेजों से देश को आजाद कराने आजादी के बाद विभाजन की त्रासदी मैं अपने प्राणों की आहुति दी।
राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि मातृभूमि के टुकड़े हुए करोड़ों लोगों ने विभाजन की त्रासदी को झेला, विभाजन का समय दुनिया का सबसे बड़ा संकटकाल था, सबसे बड़ी त्रासदी थी। उन्होने कहा कि भारत के विभाजन का निर्णय एक पूर्व शर्त की तरह था, सामान्य तौर पर इस योजना का व्यापक विरोध हुआ और विशेष रूप से इस विचार का कि भारत जैसे देश का विभाजन धार्मिक आधार पर किया जाना चाहिए, ऐसा कहा जाता है कि इस विभाजन के लिए वही नेता मानसिक रूप से तैयार थे, जिन्हें इस विभाजन में अपना हित और उज्जवल भविष्य दिख रहा था। जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान ने अपने संबोधन में कहा कि देश के बंटवारे की यादों को साझा करने, नई पीढ़ी को विभाजन के दंश को बताने के लिए विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि विभाजन के समय माता, बहनों, अबोध बच्चों के साथ क्रूरता हुई, विभाजन के समय त्रासदि को समाज के प्रत्येक नागरिक को जानने का अधिकार है। संगोष्ठि में कल्याण सिंह, हरदीप सिंह, महेन्द्र सिंह, दीवान चन्द आरोरा, नाहर सिंह, दिलीप सिंह को सम्मानित किया गया।
सिद्धि विनायक में भारत विभाजन विभीषिका पर आधारित सवाक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, संगोष्ठी स्थल से नगर पालिका परिषद तक मौन जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, अध्यक्षा नगर पालिका संगीता गुप्ता, प्रान्तीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, रघुराज शाक्य, ब्लाक प्रमुख जागीर मुनेष चैहान, जिला मंत्री भूपेन्द्र यादव, पे्रम सिंह शाक्य, शिवदत्त भदौरिया, अनुजेश यादव, अमित गुप्ता, धीरू राठौर, बलवीर धनगर, पंकज भदौरिया, उदय चैहान, विशाल बाल्मिकि, मंजूषा चैहान, कविता राठौर, मनोरमा सिंह, ममता राजपूत, आशीष चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।