आज दिनांक 12/08/2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मैनपुरी के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन मनोरंजन कक्ष पुलिस लाइन मैनपुरी में किया गया आज 39 फाइलों पर सुनवाई की गई दो दंपति की विदा की गई
1. किरन पुत्री राजकुमार निवासी सरजू दास की कुटिया के पास नई गाड़ीवान थाना कोतवाली मैनपुरी की शादी रामवीर पुत्र विजय सिंह निवासी सुल्तानगंज थाना बिछवा मैनपुरी के साथ 13 वर्ष पूर्व हुई थी यह करीब 10 माह से अलग रह रहे थे आज केंद्र पर बुलाकर दोनों पति पत्नियों को समझाया गया तो दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हुए दोनों की इस केंद्र से विदा किया गई।
2. लक्ष्मी पुत्री रामकुमार बाथम निवासी पुरानी बस्ती देवपुरा थाना कोतवाली जिला मैनपुरी की शादी अनिकेत पुत्र प्रेमचंद निवासी बड़ी नगरिया थाना कोतवाली मैनपुरी के साथ दिनांक 16/02/2021 को हुई थी दोनों करीब 3 माह से अलग रह रहे थे दोनों को इस केंद्र पर बुलाया गया और समझाया गया दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हुए और आज इस केंद्र से दोनों लोगों की विदा की गई।
इस मौके पर काउंसलर श्री राम किशन यादव एमुजम्मिल मिर्जाए श्रीमती मंजूषा चौहान कु0 आराधना गुप्ता श्रीमती मनोरमा सिंह श्रीमती ज्योति मेसी श्रीमती ममता चौहान हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह हेड कांस्टेबल कुसुम चाहर महिला कांस्टेबल ज्योति आदि मौजूद रहे।