’’मेरी माटी-मेरा देश’’ अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित मिनी मैराथन में उपस्थित छात्र-छात्राओं का हुजूम प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।
मैनपुरी 12 अगस्त, 2023- पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से जनपद के 60 विद्यालयों के लगभग 25 हजार छात्र-छात्राओं, स्काउट गाइड, एन.सी.सी., एन.एस.एस. कैडेट्स, पी.आर.डी. जवानों की वृहद रैली, मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का आवाहन करते हुए कहा कि अगले 25 वर्षों में जब हमारा देश आजादी के 100 वर्ष पूर्ण करने का जश्न मना रहा होगा, तब तक देश को सोने की चिड़िया बनाकर विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दें। उन्होने कहा कि आंतरिक, वाह्य सुरक्षा को मजबूत बनाकर विश्व का सबसे बड़ा ताकतवर देश बनाने, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला हमारा देश अगले 25 वर्षों में अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में विश्व में पहली नंबर की अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा हो। उन्होंने कहा कि आजादी पाने के लिए हमारे अमर सपूतों, बलिदानियों ने अपना पूरा जीवन न्योछावर कर देश को गुलामी की दासतां से आजाद कराया, ऐसे महान सपूतों को श्रद्धाभाव से श्रद्धांजलि देने का समय है, उनकी कल्पनाओं, उनके संकल्पों, उनके सपनों को साकार करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम अभियान के दौरान गत वर्ष भी जनपद ने प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित किया था, इस वर्ष भी जिलाधिकारी, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जनपद के प्रत्येक घर में राष्ट्र की शान तिरंगा फहराकर सभी नागरिक अपनी राष्ट्रीय भावना का संदेश देने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि ’’मेरी माटी-मेरा देश’’, ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में सभी लोग प्रतिभाग कर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ जनपदों में जनपद का नाम शामिल करने में अपनी महती भूमिका अदा करें।
पर्यटन मंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों, कर्मचारियों को अमृत-काल के पंच-प्रण, नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि 2047 तक देश को आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकनें, देश की समृद्धि विरासत पर गर्व कर भारत की एकता को सुदृढ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करना होगा, प्रत्येक देशवासी को जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाना होगा, देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहना होगा। उन्होंने नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए नशा-मुक्त प्रदेश अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर न केवल स्वयं को बल्कि समुदाय, परिवार, मित्र को भी नशा-मुक्ति कराने में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा, को विश्व गुरु बनाने में देश के भविष्य बच्चों को अपना नेतृत्व देकर विश्व पटल पर पहुंचाना होगा, सबसे विकसित, सुरक्षित, आपसी एकता, अखंडता, सौहार्द का वातावरण देश में बनाकर विश्व को संदेश देना होगा।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के शुभारंभ दि. 09 अगस्त से लेकर ’’अपनी माटी-अपना देश’’ पर आधारित कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक हर्षाेल्लास के साथ मनाये जा रहे हैं, आज पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जनपद के विद्यालयों के लगभग 25 हजार छात्र-छात्राओं का हुजूम अपने आप दर्शाता है कि यहां के बच्चों के मन में देशभक्ति का जज्बा उमड़ रहा है, भीषण गमÊ में बड़ी संख्या में बच्चे, उनके शिक्षक-शिक्षिकाएं पूरे जज्बे के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, यह हम सब जनपद वासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अब तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हर वर्ग, संप्रदाय, हर आयु वर्ग के बच्चों, महिलाओं, पुरुषों ने उमंग के साथ प्रतिभाग कर कार्यक्रमों को सफल बनाने के साथ जनपदवासियों को एकजुटता का संदेश दिया है, संपूर्ण जनपद के लोग किसी न किसी रूप में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, गणमान्य व्यक्तियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग एकता, अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दें, दुनिया को नेतृत्व देने के लिए एकजुट रहना बेहद जरूरी है।
सांस्कृतिक विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा देशभक्ति पर आधारित ’’ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगाओ नारा-यह शुभ दिन है हमारा, सब लहरा लो तिरंगा प्यारा’’ गीत प्रस्तुत किया। रैली, मिनी मैराथन दौड़ में सुदिति ग्लोबल एकेडमी, सेंट मैरी सी.से. स्कूल, अमन इंटर नेशनल सी.से. स्कूल, एस.बी.आर.एल. सी.सै. स्कूल, पैराडाइज्ड सी.सै. स्कूल, जे.एस. जे. एस. मैमोरियल सी.से स्कूल, उ.प्र. वाहिनी एन.सी.सी., श्री चित्रगुप्त इं.का., नेशनल इ.काॅ., कैप्टन उम्मेद सिंह इं. काॅ., जनता इं.काॅ., जैन इ.काॅ., बी.एन.एल. सी.सै. स्कूल, नेशनल इं.काॅ. भोगांव, अमर शहरी इ.काॅ., एस.बी.आर.एल. पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका इं.का., गौतम बुद्ध इंटर काॅलेज, बालाजी ग्लोबल एकेडेमी, आदर्श जनता इ.काॅ., महारानी लक्ष्मीबाई इ.काॅ., जे.एस. मेमो. पब्लिक स्कूल, क्रिश्चियन इंटर काॅलेज, सी.आर.बी. मेमो. सी.से. जू.हा.स्कूल, श्री गंगा सहाय इ.काॅ., एस.जे.के.एस. एजूकेशन गु्रप, आदर्श राष्ट्रीय इ.काॅ., किरन सौजिया इ.काॅ., आर.सी.एल. वल्र्ड स्कूल, राजकीय बालिका इं.काॅ. घिरोर, श्री एकरसानन्द इ.का., माॅ. सरस्वती ज्ञान मंदिर काॅलेज, रिधिमा वल्र्ड स्कूल, राजकीय कन्या इ.काॅ. करहल, बाल भारती मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, उदय चैहान के अलावा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, निदेशक लोक एवं जनजाति एवं संस्कृति संस्थान अतुल द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, उपायुक्त मनरेगा पी.सी. राम, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार, पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा सहित सुदिति ग्लोबल के प्रबंध निदेशक डा. राम मोहन, घनश्याम गुप्ता, अन्य संबंधित अधिकारी, शिक्षक, एनसीसी, एनएसएस स्काउट गाइड कैडेट्स, पी.आर.डी. जवान आदि उपस्थित रहे।