आज कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने वृक्षारोपण करके किया । छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण बहुत ही पुनीत कार्य है एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होते हैं अतः हमें सिर्फ वृक्षारोपण ही नहीं करना है वरन् वृक्षारोपण में रोपे गए पौधों की एक शिशु की भांति देखभाल भी करनी होती है।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शेफाली यादव ने छात्राओं को वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए कहा की वृक्ष पर्यावरण को संरक्षित करते है जिससे पर्यावरण एवम वायुमंडल दोनो संतुलित रहते है। कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश सेन ने बताया की वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है क्योंकि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वायु की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। यदि अधिक पेड़ लगाए जाएंए तो दुनिया का पर्यावरण रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन जाएगा। वृक्षारोपण से प्रदूषण भी कम होता हैए जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित हो जाता है।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश सेन एवं प्रतिभा जायसवाल के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में बेलएनींबूएऔर गुलमोहर पौधे डॉ अलका पाठक ए डॉ विभा जैन एविनीता अवस्थीए पूजा जोशीए आदि शिक्षिकाओ के साथ लगाए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं शिवानी कश्यपएऋतुशाक्यएमंजरीएप्रियंकाएनीतूएशालिनी आदि  उपस्थित रहे