’आजादी के 75 वर्षों में हमारे देश में हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए, आज भारत विश्व में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था-अविनाश।
मैनपुरी 09 अगस्त, 2023- आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज से 30 विद्यालयों के लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं की जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रैली समापन स्थल लोहिया पार्क में रैली में शामिल देश के भविष्य छात्र-छात्राओं, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अधिकारियों, कर्मचारियों को अमृतकाल के पंच-प्रण की शपथ दिलाते हुये कहा कि आजादी के 75 वर्षों में हमारे देश ने हर क्षेत्र में नए आयाम, कीर्तिमान स्थापित किए हैं, आज हमारा देश विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में है, यह हम सब देशवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होने कहा कि हमारे देश ने 75 वर्षाें में तरक्की के नये मानक तय किये जिस कारण आज पूरा विश्व भारत को बहुत ही सम्मान की दृष्टि के साथ देखता है, सभी वर्ग के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि हमारा देश आज आधुनिक, विकसित भारत बन चुका है जो पूरे विश्व को मार्ग दर्शन देने की क्षमता रखता है। उन्होने कहा कि 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ, इस आजादी को पाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों ने लम्बा संघर्ष किया, असंख्य कुर्बानियों, संघर्षों, यातनाओं को झेलने के बाद हमें आजादी मिली, हमारे शहीदों, सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, आजादी के क्रांतिकारियों, तत्कालीन समाज सुधारकों ने मिलकर नये भारत की बुनियाद रखी।
श्री सिंह ने कहा कि हम सबका, कृतज्ञ देशबासियों, जनपदवासियों का यह दायित्व बनता है, की हमारे शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम के सैनानियों, क्रांतिकारियों ने भारत माता के लिए जो सपना संजो कर अपना सर्वस्व कुर्बान किया, उस सपने, माटी, वीरों को नमन करते हुये हम सभी जनपदवासी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुये आजादी के महोत्सव को भव्यता के साथ मनायें। उन्होने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस के सहारोह की थीम ’’मेरी माटी-मेरा देश’’, ’’हर घर तिरंगा’’ निर्धारित है, हम सबका दायित्व है कि अगले 01 सप्ताह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रत्येक वर्ग-धर्म, सम्प्रदाय, आयुवर्ग के लोग बढ़-चढकर प्रतिभाग करें। उन्होने कहा कि जनपद क्रातिंकारियों की धरती रही है, महाराजा तेज सिंह के साथ-साथ तमाम जाने-अनजाने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने किसी न किसी रूप में अंग्रेजों की दास्तां से इस देश को आजाद कराने में अपना योगदान दिया, तमाम लोगों ने स्वाधीनता पाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होने कहा कि अब हम सबके ऊपर स्वतंत्रता सैनानियों के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी है, इस देश को प्रगति, उन्नति के पद पर अग्रसर करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 03 किलोमीटर लंबी विशाल रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, एकजुटता का परिचय देकर राष्ट्रीयता की भावना दर्शायी, छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई, रैली में प्रतिभाग करने वाला प्रत्येक छात्र बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि इस देश को आजाद करने के लिए सभी वर्ग-धर्म-संप्रदाय के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर स्वाधीनता को पाने के लिए कार्य किया, अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को आजाद कराया, हम सबको स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा, यही वीर सैनानियों को सच्ची श्रृद्धाजंलि होगी।
रैली में सुदिति ग्लोबल एकेडमी, डा’ किरन सौजिया सी.सै. स्कूल, सेंट मैरी सी.से. स्कूल, अमन इंटर नेशनल सी.से. स्कूल, जे. एस. मैमोरियल सी.से स्कूल, एस.बी.आर.एल. सी.सै. स्कूल, पैराडाइज्ड सी.सै. स्कूल, लाॅर्ड कृष्णा सी.सै. स्कूल, ब्लूमिंग बर्ड्स सी.सै. स्कूल, राशि ग्लोबल सी.सै. स्कूल, आर.सी.एल. सी.सै. स्कूल, राजकीय कन्या इ.काॅ., राजकीय इं. काॅ., कुं. आर.सी. क. इ. काॅ., श्री एकरसानन्द आदर्श इ.काॅ. मैनपुरी. डी.ए.वी. इ.काॅ., श्री चित्रगुप्त इं.काॅ., क्रिश्चियन इ.काॅ., सनातन धर्म इ.काॅ. हसनपुर, गंगा सहाय कन्या इ.काॅ., पं. शिव कुमार स्मृति इ.काॅ. मंछना, श्री जी करूणा सागर इ.काॅ., तपस्थली इ.काॅ. ललूपुर, महारानी लक्ष्मीबाई इ.काॅ. करहल, आदर्श राष्ट्रीय इं. काॅ., एस.बी.आर.एल. इं. काॅ. के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया। राष्ट्रभक्ति गीतों से गूंजती सदाएं, भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गूंजता वातावरण, हजारों की संख्या में हाथों में देश की आन-बान-शान तिरंगा लहलहाते छात्र-छात्राओं का हुजूम को आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में आयोजित ’’मेरी माटी-मेरा देश’’ के तहत जन सामान्य में जागरूकता लाने हेतु रैली में शामिल हुआ। रैली राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से लेकर आगरा गेट पुलिस चैकी, बड़ा चैराहा, संता बसंता चैराहा, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, बस स्टैंड, जिला चिकित्सालय, तहसील, ईसन नदी चैराहे होते हुये लोहिया पार्क तक पहुंची।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, राजस्व अधिकारी आर.एन.वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, उपयुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, उपायुक्त मनरेगा पी.सी. राम, जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार, जिला उद्यान अधिकारी ए.के. चतुर्वेदी, सुदिति ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक डॉ. राम मोहन, सेंट मैरी के प्रबंध निदेशक दीपक दास, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहंे।