
आज दिनांक 19/07/2023 को कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय मैनपुरी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शेफाली यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के महत्व से अवगत कराया और उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से किस प्रकार हमारा जीवन सुरक्षित हो सकता है। डॉ अलका पाठक एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई ।कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने सीट बेल्ट का प्रयोग करने वालों में प्रयोग करने की सलाह दी। सड़क सुरक्षा प्रभारी श्री राजेश से ने छात्राओं को बताया कि नशे की हालत में वाहन का प्रयोग ना करें एवं सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करें इस अवसर पर डॉ कुसुम यादव डॉ कीर्ति जैन डॉ विभा जैन एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे




Good news
Comments are closed.