मैनपुरी 19 जुलाई, 2023- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पवन यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा माटीकला शिल्पियों के उत्थान हेतु 19 जुलाई 2018 को उ.प्र. माटीकला बोर्ड का गठन किया गया, जिसके उपलक्ष्य में आज दि. 19 जुलाई को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में 06वें स्थापना दिवस को माटीकला दिवस के रूप में मनाया गया, आयोजित लघु गोष्ठी का शुभारंभ धर्मेन्द्र प्रजापति ने दीप प्रज्वलित कर किया, लघु गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों को माटीकला बोर्ड द्वारा समस्त योजनाओं को विगत पाँच वर्षो की उपब्धियाँ बतायी गयी साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। इच्छुक व्यक्तियों को आवेदन पत्र प्रदान किये गये, लघु गोष्ठी में सभी सदस्यों द्वारा मिट्टी के उत्पादों, बर्तनों का स्वयं प्रयोग करेंगे व दूसरों को भी उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे शपथ ली गयी, गोष्ठी में उपस्थित सभी प्रजापतियों द्वारा मिट्टी से बने अपने उत्पाद साथ लाये जिनका प्रदर्शन किया गया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रजापति समाज के कारीगर, शिल्पकारों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तेजपाल सैनी, अवनीश कुमार, अमित कुमार, धर्मेन्द्र प्रजापति, प्रदीप प्रजापति आदि उपस्थित रहे।